मधेपुरा में IMA-IDA का सिविल सर्जन पर हमला, कहा- डॉक्टरों को करते हैं प्रताड़ित, मानसिक जांच की मांग

मधेपुरा : मधेपुरा में आज इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (IMA) और इंडियन डेंटल एसोसिएशन (IDA) की संयुक्त बैठक उस वक्त गर्मा गई। जब जिले के सिविल सर्जन डॉ. विजय कुमार के खिलाफ डॉक्टरों ने खुलकर मोर्चा खोल दिया। आईएमए भवन में आयोजित इस बैठक में जिले भर के करीब 50 डॉक्टर शामिल हुए। बैठक की अध्यक्षता आईएमए जिलाध्यक्ष डॉ. धीरेंद्र कुमार ने की।

सिविल सर्जन डॉ. विजय कुमार निजी क्लीनिक व हॉस्पिटल संचालकों को लगातार प्रताड़ित कर रहे हैं

बैठक में डॉक्टरों ने आरोप लगाया कि सिविल सर्जन डॉ. विजय कुमार निजी क्लीनिक और हॉस्पिटल संचालकों को लगातार प्रताड़ित कर रहे हैं। डॉक्टरों का कहना था कि बिना किसी ठोस कारण के निजी अस्पतालों पर जाकर अभद्र व्यवहार किया जाता है और चिकित्सकों को मानसिक रूप से परेशान किया जाता है। वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. अशोक कुमार यादव ने सिविल सर्जन की कार्यशैली पर गंभीर सवाल उठाते हुए कहा कि उनका व्यवहार बिल्कुल भी व्यवहारिक नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि सिविल सर्जन हमेशा डॉक्टरों को प्रताड़ित करने की कोशिश करते हैं। उन्होंने यहां तक कहा कि इस तरह का व्यवहार मानसिक रूप से विक्षिप्त व्यक्ति ही कर सकता है। उन्होंने सरकार से सिविल सर्जन के कार्यों की जांच कराने और कार्रवाई की मांग की।

Madhepura Doctor 2 22Scope News

डॉक्टरों के निजी क्लीनिक पर जाकर उनके साथ दुर्व्यवहार किया जाता है – IMA सचिव डॉ. अमित आनंद

आईएमए सचिव डॉ. अमित आनंद ने भी सिविल सर्जन के व्यवहार को अशोभनीय बताते हुए कहा कि डॉक्टरों के निजी क्लीनिक पर जाकर उनके साथ दुर्व्यवहार किया जाता है। उन्होंने कहा कि इससे उनकी मानसिक गरीबी झलकती है। बैठक में प्रस्ताव पारित कर राज्य सरकार से मांग की गई कि राज्य स्तर पर कमेटी गठित कर सिविल सर्जन की मानसिक जांच कराई जाए और उचित कार्रवाई की जाए।

Madhepura Doctor 3 22Scope News

40 बेड से नीचे के अस्पतालों के लिए रजिस्ट्रेशन का कोई स्पष्ट नियम नहीं है – IDA के डॉ. प्रमोद कुमार

वहीं आईडीए के डॉ. प्रमोद कुमार ने क्लीनिकल एस्टेब्लिशमेंट एक्ट का हवाला देते हुए कहा कि 40 बेड से नीचे के अस्पतालों के लिए रजिस्ट्रेशन का कोई स्पष्ट नियम नहीं है। हालांकि हर क्लीनिक में फायर सेफ्टी, पॉल्यूशन और मेडिकल वेस्ट मैनेजमेंट से जुड़े प्रमाणपत्र होने चाहिए। लेकिन वर्तमान सिविल सर्जन नियमों की आड़ में डॉक्टरों के साथ बदतमीजी करते हैं। डॉक्टरों ने चेतावनी दी कि अगर सिविल सर्जन ने अपनी कार्यशैली में सुधार नहीं किया तो आगे आंदोलन और कार्रवाई की रणनीति बनाई जाएगी। बैठक में डॉ. धीरेन्द्र कुमार, डॉ. नायडू कुमारी, डॉ. गंगेश गुंजन व डॉ. बीएन भारती समेत कई चिकित्सक मौजूद रहे।

Madhepura Doctor 1 22Scope News

यह भी पढ़े : पोस्टरों में ‘सुंदर मधेपुरा’, जमीन पर जलजमाव! वार्ड-20 के लोग परेशान

रमण कुमार की रिपोर्ट

Saffrn

Trending News

इलाज कराने आए मरीज के 3 परिजनों के साथ PMCH के...

पटना : बिहार के सबसे बड़े पटना मेडिकल कॉलेज एंड अस्पताल (PMCH) के इमरजेंसी गेट पर गार्डों ने इलाज कराने आए मरीज के तीन...

CM सम्राट ने कहा- वीर सावरकर से प्रेरणा लेकर राष्ट्र निर्माण...

पटना : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने आज वीर विनायक दामोदर सावरकर की जीवनी पर आधारित पुस्तक 'वीर सावरकर की जीवनी' का लोकार्पण किया। बिहार...

पुलिस वाहन चेकिंग के दौरान कार से लगभग 25 लाख जब्त,...

मोतिहारी : इस वक्त एक बड़ी खबर मोतिहारी से सामने आई है। जहां पुलिस ने वाहन चेकिंग के दरम्यान एक कार से लगभग 25...

गुरुआ में लाखों की लूट मामले में आज बाजार बंद, लोगों...

गयाजी : बिहार के गयाजी जिले में बुधवार की देर शाम गुरुआ बाजार में आभूषण दुकानदार को गोली मारकर 40 लाख के गहने और...

इंटर छात्र का अपहरण कर निर्मम हत्या, दियारा में फेंका शव,...

बेगूसराय : बेगूसराय में अपराधियों का तांडव लगातार जारी है। बेखौफ बदमाशों ने इस बार एक इंटर के छात्र का पहले अपहरण किया और...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img