सिमडेगा में रितेश मेडिकल पर सिविल सर्जन ने मारा छापा

Simdega-सिमडेगा सिविल सर्जन डॉक्टर पी. के सिन्हा और एसडीओ महेन्द्र कुमार ने रितेश मेडिकल पर छापा मार कर सिमडेगा सदर, अस्पताल में कार्यरत डॉक्टर जगदीश प्रसाद द्वारा निजी प्रैक्टिस किए जाने का भंडाभोड़ किया है.

बताया जा  रहा है कि मेडिकल के केबिन से सिमडेगा सदर, अस्पताल में कार्यरत डॉक्टर जगदीश प्रसाद का लेटर हेड भी बरामद हुआ है, जबकि मेडिकल संचालक का दावा है कि यह केबिन नहीं होकर सोने के लिए बनाया गया है और उसने खुद ही दुकान से केबिन को हटा दिया.

Capture 117 22Scope News

सिविल सर्जन डॉ पीके सिन्हा ने कहा कि सरकारी अस्पताल के डॉक्टरों का 500 मीटर के दायरे में निजी प्रैक्टिस करना गैरकानूनी है. यदि यह सिद्द होता है तो क्लीनिकल एक्ट के तहत कार्रवाई की जाएगी. अनुमंडल पदाधिकारी महेंद्र कुमार ने कहा कि लगातार मिल रही शिकायतों के बाद  कार्रवाई की गयी है.  दो डॉक्टरों के खिलाफ रिपोर्ट तैयार करते हुए उपायुक्त और सिविल सर्जन को सौंपा गया है. अब आगे निर्देशानुसार कार्रवाई की जाएगी.

रिपोर्ट-विकास 

सिमडेगा के जंगलों से होती है किसकी तस्करी, जानिए पूरी खबर

Bihar Museum Ranking 2026: दुनिया के टॉप-10 संग्रहालयों में बिहार म्यूजियम,...

 Bihar Museum Ranking 2026, पटना: बिहार की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक विरासत को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिली है। पटना स्थित बिहार म्यूजियम को वर्ष...

Bihar Urban Development: सभी शहरों में Signature सड़क बनाने की तैयारी,...

 बिहार के सभी शहरों में सिग्नेचर सड़क बनाने की दिशा में प्रयास तेज होंगे। मंत्री नीतीश मिश्रा ने शहरी विकास, गुणवत्तापूर्ण निर्माण और आधुनिक...

Karwa Chauth 2026: रांची में आज बादलों के बीच मनेगा करवा...

 रांची में Karwa Chauth पर चक्रवात अर्नब के प्रभाव से आसमान में बादल छाए रहने की संभावना है। पंचांग के अनुसार शाम 7:54 बजे...