पुलिस वाहन चेकिंग के दौरान कार से लगभग 25 लाख जब्त, हिरासत में 4, दो नेपाली नागरिक शामिल

मोतिहारी : इस वक्त एक बड़ी खबर मोतिहारी से सामने आई है। जहां पुलिस ने वाहन चेकिंग के दरम्यान एक कार से लगभग 25 लाख रुपए जब्त किया है। साथ ही इस कार्रवाई में चार लोगों को हिरासत में लिया गया है। जिसमें दो नेपाली नागरिक शामिल है। पुलिस का मनना है कि ये रुपए ड्रग्स सप्लायर के हैं।

पटना से 4 लोग उजले रंग के कार से मोतिहारी क्रॉस कर रहे हैं – पुलिस

जानकारी के मुताबिक, पटना से चार लोग उजले रंग के कार से मोतिहारी क्रॉस कर रहे हैं। जिसके बाद पुलिस ने तुरकौलिया थाना के निमुइया के पास कार को रोक कर तलासी लिया तो पुलिस के होश उड़ गए। कार के डिक्की के अंदर से नोटों के बंडल निकला। जिसमें 24 लाख 91 हजार 300 रुपए बरामद हुए। इसके साथ ही कार में सवार जिन चार लोगों को हिरासत में लिया उसमें कृष्णा सहानी और सुभाष कुमार इसी जिले का रहने वाला है। जबकि दीपेश कुमार और प्रज्वल सहानी दोनों नेपाल का रहने वाला बताया जाता है।

Motihari Police 1 6 22Scope News

यह रुपए ड्रग्स सप्लाई से जुड़ा हो सकता है – पुलिस

मोतिहारी पुलिस के जांच के मुताबिक, यह रुपए ड्रग्स सप्लाई से जुड़ा हो सकता है। क्योंकि हिरासत में लिए गए चार लोगों में कृष्णा सहनी का सांठगांठ काफी संदिग्ध हैं। बहरहाल, पुलिस इन चारों के फॉरवर्ड बैक्वार्ड लिंक को खंगालने में जुटी हुई है। साथ ही सभी से गहन पूछताछ कर रही है।

Motihari Police 2 4 22Scope News

यह भी पढ़े : मोतिहारी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, SP ने की 131 फरार व कुख्यात अपराधियों पर इनाम की घोषणा

सोहराब आलम की रिपोर्ट

CM Samrat Chaudhary Raksha Bandhan: रक्षा बंधन पर बहनों के बीच...

CM Samrat Chaudhary Raksha Bandhan, पटना: रक्षा बंधन के पावन अवसर पर मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी ने राज्य के विभिन्न क्षेत्रों से आई बहनों...

ESL Steel Project Jeevika: 25 महिला लाभार्थियों के साथ ESL Steel...

ESL Steel Project Jeevika: रक्षाबंधन के अवसर पर ESL Steel Limited ने प्रोजेक्ट जीविका के तहत गिधटांड़ (हुटुपाथर) स्थित जूट मॉडल सेंटर में विशेष...

Sitamarhi Police Didi: सीतामढ़ी में महिला सुरक्षा के लिए बड़ी पहल,...

Sitamarhi Police Didi: रक्षाबंधन के शुभ अवसर पर सीतामढ़ी में महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा को मजबूत करने की दिशा में पुलिस की ओर...