Advertisment

पुलिस रिस्पॉन्स सिस्टम में बड़ा बदलाव, डायल 112 में जुड़ेगी AI तकनीक

पटना : केंद्रीय गृह सचिव के निर्देश पर 28 मई को गृह विभाग में सचिव कुंदन कुमार की अध्यक्षता में विभागीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक के दौरान अपर पुलिस महानिदेशक (वायरलेस) अमित लोढ़ा, अपर पुलिस महानिदेशक (आधुनिकीकरण) अजिताभ कुमार और अपर पुलिस महानिदेशक (CID) पारस नाथ उपस्थित रहे।

ERSS व्यवस्था को अधिक संवेदनशील व उत्तरदायी बनाने के उद्देश्य से संबंधित कर्मियों के नियमित प्रशिक्षण पर विशेष बल दिया गया

इस बैठक में ईआरएसएस (ERSS) योजना, थानों में सीसीटीवी स्थापना, सीसीटीएनएस व पुलिस मुख्यालय से संबंधित लंबित मामलों की विस्तृत समीक्षा की गई। गृह सचिव ने ईआरएसएस यानी डायल-112 की कार्यप्रणाली को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस एवं तकनीकी नवाचारों के माध्यम से अधिक प्रभावी एवं त्वरित बनाने के लिए आवश्यक निर्देश दिए। साथ ही ईआरएसएस व्यवस्था को अधिक संवेदनशील एवं उत्तरदायी बनाने के उद्देश्य से संबंधित कर्मियों के नियमित प्रशिक्षण पर विशेष बल दिया गया।

गृह सचिव ने अधिकारियों से विभागीय प्रस्तुतियों एवं आधिकारिक कार्यों में राष्ट्रभाषा हिंदी के अधिकाधिक प्रयोग का भी आह्वान किया

गृह सचिव ने अधिकारियों से विभागीय प्रस्तुतियों एवं आधिकारिक कार्यों में राष्ट्रभाषा हिंदी के अधिकाधिक प्रयोग का भी आह्वान किया। साथ ही पुलिस मुख्यालय में लंबित मामलों के शीघ्र निष्पादन हेतु संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए। बैठक में गृह विभाग के विशेष सचिव अनिल कुमार चौधरी, विशेष सचिव सह निदेशक, अभियोजन सुधांशु कुमार चौबे, संयुक्त सचिव कमल नयन और अमलेंदु कुमार सहित पुलिस मुख्यालय के वरीय पदाधिकारी उपस्थित थे।

यह भी पढ़े : बिहार पुलिस सिपाही भर्ती परीक्षा : फाइनल रिजल्ट जारी, 19,838 अभ्यर्थियों को मिली सफलता

Coal Mine PF Rules 2026: PF कानून तोड़ने वालों पर कैसे...

Coal Mine PF Rules 2026: केंद्र सरकार ने कोयला खदानों में काम करने वाले कर्मचारियों के लिए 'कोल माइन्स प्रोविडेंट फंड' (CMPF) से जुड़े...

Jharkhand High Court Football Ground Tender: रांची हाईकोर्ट में फुटबॉल मैदान...

Jharkhand High Court Football Ground Tender: झारखंड हाई कोर्ट ने रांची के धुर्वा में नए हाई कोर्ट कॉम्प्लेक्स के अंदर प्रस्तावित फुटबॉल मैदान के निर्माण...

Sakhua Mahotsav Ranchi 2026: रांची में पहली बार क्यों हो रहा...

Sakhua Mahotsav Ranchi 2026: पर्यावरण संरक्षण, हरित विकास और झारखंड की सांस्कृतिक विरासत को बढ़ावा देने के मकसद से, रांची नगर निगम पहली बार...