बिहार पुलिस सिपाही भर्ती परीक्षा : फाइनल रिजल्ट जारी, 19,838 अभ्यर्थियों को मिली सफलता

पटना : केंद्रीय चयन पर्षद (सिपाही भर्ती) ने बिहार पुलिस में सिपाही के 19 हजार 838 पदों पर भर्ती के लिए अंतिम चयन सूची और परीक्षा परिणाम जारी कर दिया है। यह जानकारी चयन पर्षद के अध्यक्ष जितेंद्र कुमार ने बुधवार को पुलिस मुख्यालय सरदार पटेल भवन स्थित सभागार में आयोजित प्रेसवार्ता में दी। उन्होंने बताया कि यह भर्ती प्रक्रिया विज्ञापन संख्या 01/2025 के तहत आयोजित की गई थी। लिखित परीक्षा जुलाई-अगस्त 2025 में छह चरणों में हुई थी, जबकि शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) 15 दिसंबर 2025 से 11 मार्च 2026 तक पटना में आयोजित की गई।

भर्ती प्रक्रिया में कुल 17 लाख 6 हजार 628 अभ्यर्थियों ने पंजीकरण कराया था

भर्ती प्रक्रिया में कुल 17 लाख छह हजार 628 अभ्यर्थियों ने पंजीकरण कराया था। इनमें से 13 लाख 30 हजार 121 अभ्यर्थी लिखित परीक्षा में शामिल हुए। लिखित परीक्षा के आधार पर 99,690 अभ्यर्थियों को पीईटी के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया, जिनमें से 79,932 अभ्यर्थी शारीरिक परीक्षा में शामिल हुए। इसमें 50,477 पुरुष, 29,426 महिलाएं और 29 ट्रांसजेंडर अभ्यर्थी शामिल थे। पीईटी में प्रदर्शन के आधार पर कुल 19,838 अभ्यर्थियों का चयन किया गया है। इनमें 16,852 अभ्यर्थियों का चयन बिहार पुलिस व 2,986 अभ्यर्थियों का चयन बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस के लिए हुआ है। चयनित अभ्यर्थियों में 12,509 पुरुष, 7,312 बिहार मूल की महिलाएं और 17 ट्रांसजेंडर अभ्यर्थी शामिल हैं।

Bihar Police 1 22Scope News

अंतिम परिणाम और चयन सूची csbc.bihar.gov.in⁠ पर भी उपलब्ध है, जिसे देखा जा सकता है

आरक्षण श्रेणी के अनुसार, सामान्य वर्ग के 7,935, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के 1,983, पिछड़ा वर्ग के 2,381, अत्यंत पिछड़ा वर्ग के 3,571, अनुसूचित जाति के 3,174, अनुसूचित जनजाति के 199 और पिछड़े वर्ग की महिलाओं के 595 अभ्यर्थियों का चयन हुआ है। अध्यक्ष ने बताया कि चयनित अभ्यर्थियों को 20 जून 2026 से 19 जुलाई 2026 तक संबंधित नियुक्ति प्राधिकार के समक्ष योगदान देना होगा। अंतिम परिणाम और चयन सूची csbc.bihar.gov.in⁠ पर भी उपलब्ध है, जिसे देखा जा सकता है।

Bihar Police 22Scope News

यह भी पढ़े : डिजिटल प्लेटफार्मों पर नकली व अपंजीकृत कीटनाशकों की बिक्री पर कृषि विभाग सख्त

Saffrn

Trending News

खेल अवसंरचना के सुदृढ़ संचालन एवं विशेषज्ञ आधारित विकास पर खेल...

पटना : बिहार की खेल मंत्री श्रेयसी सिंह ने आज विकास भवन स्थित खेल विभाग में विभागीय योजनाओं एवं खेल अवसंरचना विकास की विस्तृत...

गुरु गोबिंद सिंह एजुकेशनल सोसाइटी टेक्निकल कैंपस ने NAAC B++ एक्रिडिटेशन...

रांची : गुरु गोबिंद सिंह एजुकेशनल सोसाइटी टेक्निकल कैंपस ने NAAC B++ एक्रिडिटेशन हासिल करने का एक वर्ष पूरा किया। यह कॉलेज बिहार और...

बिहार के 211 नए डिग्री कॉलेजों में नए सत्र से शुरू...

पटना : राज्य में खुलने वाले नए डिग्री कॉलेजों में पढ़ाई प्रारंभ करने की तैयारी शुरू कर दी गई है। उच्च शिक्षा विभाग ने...

बकरीद पर हर जिले में चौकसी बढ़ी, अधिकारियों को अलर्ट मोड...

पटना : बकरीद के मौके पर राज्यभर में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद बनाए रखने को लेकर मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने बुधवार को सभी जिलों...

15 दिन में सुधार नहीं तो कार्रवाई तय, राजस्व मंत्री की...

पटना : राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री डॉ. दिलीप कुमार जायसवाल ने दूसरे दिन विभागीय कक्ष से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कटिहार, पूर्वी...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img