140 दिव्यांगजनों की ट्राइसाइकिल फिर दौड़ी, 101 केंद्रों पर लगा विशेष मरम्मत शिविर

पटना : जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण कोषांग पटना की ओर दिव्यांगजनों की सुविधा के लिए एक उपयोगी तकनीकी मरम्मत शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में ‘संबल’ योजना के अंतर्गत वितरित बैटरी चालित ट्राइसाइकिलों की खराब बैट्री, चार्जर समेत अन्य तकनीकी खामियों को ठीक किया गया। इस दौरान राज्य के सभी अनुमंडलो में संचालित 101 बुनियाद केंद्रों पर शिविर लगाकर कुल 140 दिव्यांगजनों के बैटरी चालित ट्राइसाइकिलों की मरम्मत का कार्य सफलतापूर्वक पूरा किया गया। इस अवसर पर 25 दिव्यांगजनों को यूडीआईडी कार्ड, सहायक उपकरण व कृत्रिम अंग भी वितरित किए गए।

शिविर दिव्यांगजनों को उनकी दैनिक गतिविधियों में आने वाली परेशानियों को दूर करने व उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है

जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण कोषांग अधिकारी के अनुसार, यह शिविर दिव्यांगजनों को उनकी दैनिक गतिविधियों में आने वाली परेशानियों को दूर करने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। मरम्मत शिविर से दिव्यांगजनों को सीधा लाभ मिला ट्राइसाइकिल खराब होने के कारण उनके आवागमन पर असर पड़ रहा था। इस प्रकार के शिविर भविष्य में भी नियमित रूप से आयोजित किए जाएंगे, ताकि दिव्यांगजन अपनी सहायता सामग्री को लंबे समय तक सुचारू रूप से उपयोग कर सकें।

यह भी पढ़े : मुजफ्फरपुर में दिव्यांगजनों के लिए विशेष रोजगार कैंप का हुआ आयोजन, 9 दिव्यांगों को मिला जॉब ऑफर लेटर

Bihar Medical College PPP Model: बिहार में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत...

Bihar Medical College PPP Model: बिहार में चिकित्सा शिक्षा के विस्तार और मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए सरकार सार्वजनिक-निजी भागीदारी (PPP)...

Jio IPO News: जियो की लिस्टिंग पर 15-20% तक कमाई की...

Jio IPO News: जियो प्लेटफॉर्म्स के आईपीओ को लेकर बाजार में सकारात्मक माहौल देखने को मिल रहा है। कंपनी का प्राइस बैंड सामने आने...

Bike Stunt FIR: जेपी गंगा पथ पर बाइक स्टंट करना पड़ा...

Bike Stunt FIR: पटना के जेपी गंगा पथ पर तेज रफ्तार से बाइक चलाकर स्टंट करने के मामले में यातायात पुलिस ने कार्रवाई की...