Ranchi Missing Case: मां-बेटी के लापता होने से सनसनी, वीडियो कॉल पर मांगी गई फिरौती

 रांची के धुर्वा क्षेत्र से मां और बेटी के लापता होने का मामला सामने आया है। परिजनों को वीडियो कॉल कर तीन लाख रुपये तक की फिरौती मांगने का आरोप, पुलिस जांच में जुटी।


Ranchi Missing Case रांची: राजधानी रांची के धुर्वा थाना क्षेत्र से एक महिला और उसकी बेटी के अचानक लापता होने का मामला सामने आने के बाद इलाके में चर्चा का माहौल है। धुर्वा थाना स्थित पानी टंकी टीओपी नंबर-3 के पास रहने वाली सुनीता देवी और उनकी 19 वर्षीय बेटी काजल कुमारी शनिवार सुबह करीब पांच बजे से लापता बताई जा रही हैं। मामले को लेकर महिला के पति सुधीर सिंह ने धुर्वा थाने में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई है।

सुधीर सिंह के अनुसार उनकी पत्नी और बेटी सुबह बिना किसी जानकारी के घर से निकल गईं। पूरे दिन तलाश के बावजूद जब दोनों का कोई पता नहीं चला तो परिवार की चिंता बढ़ गई।

Ranchi Missing Case:वीडियो कॉल कर मांगी गई फिरौती

परिजनों के अनुसार शाम करीब 6:20 बजे सुधीर सिंह के मोबाइल फोन पर एक वीडियो कॉल आया। कॉल करने वाले व्यक्ति ने दावा किया कि सुनीता देवी और काजल कुमारी उसके साथ हैं। आरोप है कि उसने दोनों को छोड़ने के बदले एक लाख रुपये की फिरौती मांगी।

इसके कुछ देर बाद सुधीर सिंह के बेटे संगम के मोबाइल फोन पर भी कॉल आया, जिसमें दो लाख रुपये की मांग की गई। लगातार फिरौती के कॉल आने के बाद परिवार भय और तनाव में है।


Key Highlights

  • रांची के धुर्वा इलाके से मां और 19 वर्षीय बेटी लापता।

  • परिजनों को वीडियो कॉल कर फिरौती की मांग की गई।

  • पुलिस के अनुसार मामला अपहरण नहीं, पारिवारिक विवाद से जुड़ा हो सकता है।

  • महिला की अंतिम लोकेशन पटना में मिली है।

  • साइबर ब्लैकमेलिंग का पुराना मामला भी आया सामने।


Ranchi Missing Case:पुलिस बोली, अपहरण नहीं बल्कि आपसी विवाद का मामला

मामले की जांच कर रहे डीएसपी नीरज कुमार ने बताया कि शुरुआती जांच में यह मामला गुमशुदगी या अपहरण का प्रतीत नहीं हो रहा है। पुलिस को मिले तकनीकी साक्ष्यों के अनुसार महिला की अंतिम लोकेशन पटना में मिली है।

डीएसपी ने कहा कि पुलिस लगातार मोबाइल फोन ट्रेस कर रही है और बिहार पुलिस के संपर्क में भी है। जल्द ही पूरे मामले की वास्तविक स्थिति स्पष्ट होने की उम्मीद है।

Ranchi Missing Case:पहले भी साइबर ब्लैकमेलिंग का शिकार हो चुकी है महिला

सुधीर सिंह ने पुलिस को बताया कि करीब एक महीने पहले उनकी पत्नी साइबर अपराधियों के जाल में फंस गई थीं। कथित तौर पर एक वीडियो कॉल के दौरान साइबर ठगों ने उनका आपत्तिजनक वीडियो तैयार कर लिया था और बाद में ब्लैकमेल करते हुए उनसे लगभग 80 हजार रुपये की वसूली की थी।

परिजनों को आशंका है कि वर्तमान घटना में भी उसी गिरोह या उससे जुड़े लोगों की भूमिका हो सकती है। हालांकि पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है और किसी निष्कर्ष पर पहुंचने से पहले तकनीकी साक्ष्यों की पड़ताल की जा रही है।

Ranchi Missing Case:पुलिस की अपील

पुलिस ने लोगों से अपील की है कि किसी भी अनजान वीडियो कॉल या संदिग्ध लिंक पर प्रतिक्रिया देने से बचें। साथ ही किसी प्रकार की साइबर ब्लैकमेलिंग की स्थिति में तुरंत पुलिस और साइबर हेल्पलाइन से संपर्क करें।

 

Highlights

Patratu Dam Tourism: पतरातू डैम में क्या है नया आकर्षण? म्यूजिकल...

Patratu Dam Tourism: झारखंड के प्रमुख पर्यटन स्थलों में से एक, पतरातु डैम को गुरुवार को एक नई पहचान मिली। राज्य के पर्यटन, कला, संस्कृति,...

Coal India Solar Project: खावड़ा में Coal India की बड़ी उपलब्धि,...

Coal India Solar Project: पब्लिक सेक्टर की बड़ी कंपनी कोल इंडिया लिमिटेड ने गुजरात के खावड़ा में बन रहे 300 MW के सोलर पावर प्रोजेक्ट...

Social Media से बढ़ाएं जनभागीदारी, मंत्री श्रवण कुमार ने आईपीआरडी को...

बिहार के सूचना एवं जनसंपर्क मंत्री श्रवण कुमार ने सोशल मीडिया के प्रभावी उपयोग पर जोर देते हुए जनभागीदारी बढ़ाने और भ्रामक खबरों का...