Ranchi Missing Case: डांट के डर से घर छोड़ निकले भाई-बहन, 12 किमी दूर चर्च में मिले दोनों बच्चे

रांची के जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र से लापता रोशनी और युवांश सकुशल बरामद। मां की डांट से डरकर दोनों बच्चे 12 किमी दूर चर्च पहुंच गए थे।


Ranchi Missing Case रांची:रांची के जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र के सेक्टर-1 स्थित पटेल नगर पानी टंकी के पास से लापता हुए रोशनी और युवांश बुधवार को सकुशल बरामद कर लिए गए। बच्चों के मिलने की खबर मिलते ही परिवार ने राहत की सांस ली। दोनों बच्चे करीब 12 किलोमीटर दूर चांद गांव स्थित एक चर्च में मिले।

दोपहर 2:03 बजे बच्चों की मां रूपाली के फोन पर उनके पति चिरंजीवी का कॉल आया। उन्होंने बताया कि दोनों बच्चे चर्च में सुरक्षित मिल गए हैं। सूचना मिलते ही परिवार के सदस्यों में खुशी की लहर दौड़ गई।

Ranchi Missing Case: सीसीटीवी फुटेज से मिला अहम सुराग

हटिया डीएसपी नीरज कुमार ने बताया कि बच्चों के लापता होने की सूचना मिलने के बाद पुलिस लगातार उनकी तलाश में जुटी हुई थी। जांच के दौरान बिरसा चौक के पास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई।

फुटेज में दोनों बच्चे साथ जाते हुए दिखाई दिए। इसी आधार पर पुलिस ने आगे की जांच की और चांद गांव स्थित चर्च पहुंचकर दोनों बच्चों को सकुशल बरामद कर लिया।


Key Highlights

  • जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र से लापता दोनों बच्चे सकुशल बरामद

  • बिरसा चौक के सीसीटीवी फुटेज से पुलिस को मिला अहम सुराग

  • 10 वर्षीय रोशनी छोटे भाई को लेकर पैदल चर्च पहुंची

  • करीब 12 किलोमीटर दूर चांद गांव के चर्च में मिले बच्चे

  • मां की डांट और पिटाई के डर से घर छोड़कर निकले थे दोनों


Ranchi Missing Case: मां की डांट से डरकर निकले थे घर से

10 वर्षीय रोशनी ने पुलिस को बताया कि वह अपने भाइयों के साथ घर के बाहर खेल रही थी। इसी दौरान मां ने उसे डांटते हुए घर आने को कहा। डांट और पिटाई के डर से वह छोटे भाई युवांश को लेकर वहां से निकल गई।

दोनों बच्चे पैदल बिरसा चौक होते हुए खूंटी रोड पहुंच गए और करीब चार घंटे तक चलते हुए चांद गांव स्थित चर्च तक पहुंच गए।

Ranchi Missing Case: चर्च का रास्ता पहले से था याद

बच्चों के पिता चिरंजीवी ने बताया कि उनकी पत्नी रूपाली पिछले दिसंबर महीने से हर रविवार बच्चों को चंगाई सभा में चर्च लेकर जाती थीं। इसी कारण रोशनी को चर्च का रास्ता अच्छी तरह याद था।

पुलिस ने बच्चों को सुरक्षित परिवार के हवाले कर दिया है। घटना के बाद परिवार और आसपास के लोगों ने राहत महसूस की।

 

H1N1 Virus: झारखंड में Swine Flu की दस्तक, 36 मरीजों की...

 झारखंड में स्वाइन फ्लू के 36 मरीजों की पुष्टि हुई है। इनमें 18 बच्चे और किशोर हैं। स्वास्थ्य विभाग ने अस्पतालों को अलर्ट रहने...

 JSSC Recruitment 2023: JSSC ने रद्द की इंटरमीडिएट स्तर की भर्ती...

 JSSC ने झारखंड इंटरमीडिएट स्तर संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा 2023 रद्द कर दी है। 864 पदों पर भर्ती के लिए अभ्यर्थी करीब तीन साल से...

Jharkhand Weather: झारखंड में भारी बारिश का Alert, 7 जिलों में...

झारखंड में लो प्रेशर के असर से भारी बारिश का दौर जारी है। गढ़वा, पलामू समेत 7 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया...