मंत्री प्रमोद कुमार का सिब्बल पर हमला, कहा- भारत पसंद नहीं तो पाकिस्तान चले जाएं, बनवा देंगे पासपोर्ट

कटिहार : कटिहार में 20 सूत्री की बैठक में पहुंचे बिहार सरकार के मंत्री और कटिहार के प्रभारी मंत्री प्रमोद कुमार ने राज्यसभा सांसद कपिल सिब्बल के बयान पर तीखी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि यदि कपिल सिब्बल को भारत में अच्छा नहीं लगता है तो वे पाकिस्तान, बांग्लादेश या किसी अन्य देश में जा सकते हैं। मंत्री ने तंज भरे अंदाज में कहा कि सरकार उनकी पासपोर्ट बनवाने में भी मदद कर देगी।

भारत दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र है, यहां के संविधान व लोकतांत्रिक व्यवस्था का सम्मान करना हर नागरिक की जिम्मेदारी है – मंत्री प्रमोद कुमार

मंत्री प्रमोद कुमार ने कहा कि भारत दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र है और यहां के संविधान व लोकतांत्रिक व्यवस्था का सम्मान करना हर नागरिक की जिम्मेदारी है। ऐसे में देश को लेकर इस तरह की टिप्पणी दुर्भाग्यपूर्ण है। प्रमोद कुमार ने इस मुद्दे पर राष्ट्रीय जनता दल (RJD) को भी घेरते हुए कहा कि राजद की राजनीति हमेशा नियम-कानून से हटकर दबाव बनाने वाली रही है।

Minister Dr. Pramod Kumar 1 22Scope News

मंत्री प्रमोद ने कहा- बिना वैधानिक अधिकार के सरकारी बंगले की मांग करना और फिर उस पर राजनीति करना उनकी पुरानी आदत है

उन्होंने आरोप लगाया कि बिना वैधानिक अधिकार के सरकारी बंगले की मांग करना और फिर उस पर राजनीति करना उनकी पुरानी आदत है। मंत्री ने कहा कि दूसरे दलों के नेताओं को नोटिस की जरूरत नहीं पड़ती, लेकिन राजद हमेशा दबाव और धमकी की राजनीति करता है। कटिहार में दिया गया उनका यह बयान अब राजनीतिक हलकों में चर्चा का विषय बन गया है।

Minister Dr. Pramod Kumar 22Scope News

यह भी देखें :

यह भी पढ़े : मंत्री प्रमोद कुमार ने कहा- अवैध खनन माफियाओं पर होगी सख्त कार्रवाई

रतन कुमार की रिपोर्ट

Garhwa News: कस्तूरबा विद्यालय में फूड प्वाइजनिंग से 100 से अधिक...

Garhwa News: झारखंड के गढ़वा ज़िले के खरौंधी स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में शुक्रवार को स्वास्थ्य से जुड़ी एक बड़ी समस्या सामने आई।...

Hazaribagh News: बरकट्ठा में पुलिस का बड़ा एक्शन, शराब से भरा...

Hazaribagh News: एक बड़े ऑपरेशन में, झारखंड के हजारीबाग जिले के बरकट्ठा पुलिस स्टेशन इलाके से पुलिस ने भारी मात्रा में अवैध भारतीय निर्मित...

West Singhbhum News: चक्रधरपुर का कचरा अब बनेगा गैस और खाद,...

West Singhbhum News: पश्चिमी सिंहभूम ज़िले के चक्रधरपुर को साफ़-सुथरा और कचरा-मुक्त शहर बनाने के लिए एक अहम पहल शुरू की गई है। अब...