मंत्री प्रमोद कुमार ने कहा- अवैध खनन माफियाओं पर होगी सख्त कार्रवाई

पटना : खान एवं भूतत्व विभाग के मंत्री डॉ. प्रमोद कुमार ने सोमवार को कहा कि राज्य में अवैध खनन में संलिप्त माफियाओं के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। मंत्री कुमार सोमवार को अपने विभाग का पदभार ग्रहण करने के बाद मीडिया को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि वैध कार्य करने वालों को घबराने की जरूरत नहीं है, लेकिन अवैध कार्यों में संलिप्त लोग किसी भी सूरत में बख्शे नहीं जाएंगे।

NDA सरकार में पारदर्शिता के साथ काम होता है – मंत्री डॉ. प्रमोद कुमार

मंत्री डॉ. प्रमोद कुमार ने बताया कि एनडीए सरकार में पारदर्शिता के साथ काम होता है। विभागीय पदाधिकारियों के साथ जल्द ही बैठक कर राज्य में वैध-अवैध खनन करने वालों की पहचान की जाएगी और उसके बाद कार्रवाई का दौर शुरू होगा। बंद पहाड़ों की कटाई आदि को लेकर पूछे गए सवाल के जवाब में कहा कि भू-वैज्ञानिकों से बातचीत के बाद ही कोई कदम उठाया जाएगा। इससे पहले विभागीय पदाधिकारियों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर मंत्री कुमार का स्वागत किया।

Mantri Pramod Kumar 1 22Scope News

Mantri Pramod Kumar 2 22Scope News

यह भी पढ़े : मंत्री श्रेयसी सिंह ने संभाली जिम्मेदारी, खेल नीति व जमीनी स्तर पर प्रतिभा विकास को बताया प्राथमिकता

Paddy Procurement Bihar: धान खरीद से पहले बिहार सरकार का बड़ा...

Paddy Procurement Bihar: सहकारिता मंत्री श्री राम कृपाल यादव ने 5 अक्टूबर 2026 को दरभंगा एवं सारण प्रमंडलों की विभागीय योजनाओं की समीक्षा की।...

Bihar District Hospital Services: बिहार के जिला अस्पतालों में बदलेगी व्यवस्था,...

Bihar District Hospital Services: बिहार के जिला अस्पतालों में मरीजों को सुलभ, त्वरित और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने...

Bihar National Highway Projects: बिहार की NH परियोजनाओं की हाईलेवल समीक्षा,...

Bihar National Highway Projects: बिहार में राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं की विस्तृत परियोजना रिपोर्ट यानी DPR की प्रगति को लेकर पथ निर्माण विभाग ने उच्चस्तरीय...