Advertisment

पटना नगर निकाय में भी आज से सहयोग शिविर का आयोजन, विभिन्न विभागों के कर्मचारियों ने लोगों की सुनी समस्या

फुलवारीशरीफ : आम जनता की समस्याओं के त्वरित समाधान और सरकारी सेवाओं को लोगों तक पहुंचाने के उद्देश्य से मंगलवार को फुलवारीशरीफ हाईस्कूल परिसर में सहयोग शिविर का आयोजन किया गया। इसके साथ ही फुलवारीशरीफ प्रखंड कार्यालय, संपतचक प्रखंड कार्यालय समेत राज्य के 534 प्रखंडों, पंचायत सरकार भवनों और नगर निकायों में भी ऐसे शिविर लगाए गए। इस सहयोग शिविर में जदयू विधायक श्याम रजक और पटना के जिलाधिकारी डॉ. त्यागराजन एसएम ने हिस्सा लिया।

शिविर में कृषि, बिजली, गृह, निबंधन, नगर विकास, राजस्व एवं भूमि सुधार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारियों व कर्मियों ने लोगों की शिकायतें व आवेदन प्राप्त किए

आपको बता दें कि शिविर में कृषि, बिजली, गृह, निबंधन, नगर विकास, राजस्व एवं भूमि सुधार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारियों एवं कर्मियों ने लोगों की शिकायतें और आवेदन प्राप्त किए। बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक अपनी समस्याओं को लेकर शिविर में पहुंचे और संबंधित विभागों के समक्ष आवेदन प्रस्तुत किए। शिविर के दौरान भूमि विवाद, दाखिल-खारिज, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, राशन कार्ड, प्रधानमंत्री आवास योजना, जाति, आय एवं निवास प्रमाण पत्र, सड़क, नाली, बिजली, पेयजल, स्वच्छता तथा अन्य बुनियादी सुविधाओं से जुड़े मामलों की सुनवाई की गई।

Cooperation Camp Patna 1 22Scope News

Cooperation Camp Patna 2 22Scope News

विभागों में लंबित आवेदनों व सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं मिलने से संबंधित शिकायतों पर भी अधिकारियों ने आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया

साथ ही विभिन्न विभागों में लंबित आवेदनों एवं सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं मिलने से संबंधित शिकायतों पर भी अधिकारियों ने आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया। प्रशासनिक अधिकारियों ने बताया कि सहयोग शिविर का मुख्य उद्देश्य लोगों को उनके घर के निकट ही विभिन्न सरकारी सेवाओं का लाभ उपलब्ध कराना और उनकी समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करना है।

Cooperation Camp Patna 3 22Scope News

Cooperation Camp Patna 4 1 22Scope News

शिविर सुबह 10 बजे से शुरू हुआ, जहां संबंधित विभागों के अधिकारी और कर्मचारी पूरे समय मौजूद रहे

दरअसल, शिविर सुबह 10 बजे से शुरू हुआ, जहां संबंधित विभागों के अधिकारी और कर्मचारी पूरे समय मौजूद रहे। प्राप्त आवेदनों पर कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू की गई। स्थानीय लोगों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि एक ही स्थान पर विभिन्न विभागों के अधिकारियों की मौजूदगी से उनकी समस्याओं के समाधान में सुविधा हुई है और सरकारी कार्यालयों के बार-बार चक्कर लगाने से राहत मिली है।

Cooperation Camp Patna 5 22Scope News

Cooperation Camp Patna 6 22Scope News

यह भी पढ़े : अब शहरों में भी लगेगा ‘सहयोग शिविर’, मुख्य सचिव ने जारी किए निर्देश

हिमांशु कुमार की रिपोर्ट

Jharkhand Panchayat Election 2027: OBC Reservation के लिए ट्रिपल टेस्ट की...

झारखंड में संभावित पंचायत चुनाव 2027 की तैयारी शुरू हो गई है। ओबीसी आरक्षण के लिए ट्रिपल टेस्ट प्रक्रिया पूरी करने की जिम्मेदारी राज्य...

Ranchi Theft Case: पंडरा के डार्लिंग आर्केड चोरी मामले में दूसरे...

रांची के पंडरा स्थित डार्लिंग आर्केड अपार्टमेंट में 20 लाख के जेवर और नकदी चोरी मामले में पुलिस को अहम सुराग मिले हैं। बिहार...

CAT 2026 Registration: तीन अगस्त से शुरू होंगे आवेदन, 29 नवंबर...

CAT 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन तीन अगस्त से शुरू होगा। परीक्षा 29 नवंबर को होगी। जानें आवेदन तिथि, शुल्क, एडमिट कार्ड और परीक्षा केंद्रों...