मुख्यमंत्री ने कहा- 22 हजार एकड़ जमीन में ‘तिरहुत’ नाम से बनेगी नई सैटेलाइट टाउनशिप

मुजफ्फरपुर : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी आज मुजफ्फरपुर जिला के मोतीपुर प्रखंड के उत्क्रमित उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, गोसाईंपुर में आयोजित सहयोग शिविर में शामिल हुए। मुख्यमंत्री ने सहयोग शिविर में समस्याओं/शिकायतों के समाधान के लिए आए आमलोगों से मिले। मुख्यमंत्री ने आवेदन देखा-पढ़ा, लोगों की समस्याएं सुनीं और समाधान के निर्देश दिये। सहयोग शिविर के निरीक्षण के दौरान लोगों से बात की, उनका हालचाल जाना और स्थानीय समस्याओं के बारे में भी बातचीत की।

मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम स्थल से मुजफ्फरपुर जिला के लिए 288.16 करोड़ की 109 योजनाओं का रिमोट के माध्यम से उद्घाटन एवं शिलान्यास किया

मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम स्थल से मुजफ्फरपुर जिला के लिए 288.16 करोड़ की 109 योजनाओं का रिमोट के माध्यम से उद्घाटन एवं शिलान्यास किया। मुख्यमंत्री ने 6733 स्वयं सहायता समूह की जीविका दीदियों को जीविकोपार्जन हेतु 101 करोड़ रुपये का सांकेतिक चेक प्रदान किया। साथ ही मुख्यमंत्री उद्यमी योजना, वासगीत गृह स्थल पर्चा, आयुष्मान कार्ड, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, पीएम सूर्य घर योजना, मनरेगा बकरी शेड, श्रम कार्ड, राशन कार्ड एवं जन्म प्रमाणपत्र के लाभुकों लाभुकों को प्रमाणपत्र प्रदान किया। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री को जिलाधिकारी ने हरित पौधा तथा जनप्रतिनिधियों ने प्रतीक चिह्न, अंगवस्त्र एवं फूलों की बड़ी माला पहनाकर जोरदार स्वागत किया।

CM Muz 1 1 22Scope News

आपके जिला के मोतीपुर प्रखंड की परसौनी पंचायत में आयोजित सहयोग शिविर में आपके बीच आने का मौका मिला – मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम के शुभारंभ के पश्चात् अपने संबोधन में कहा कि आपके जिला के मोतीपुर प्रखंड की परसौनी पंचायत में आयोजित सहयोग शिविर में आपके बीच आने का मौका मिला है। इस शिविर में समस्या के समाधान के लिए आए लोगों के आवेदन को मैंने देखा और समाधान का निर्देश दिया है। सहयोग शिविर में मुजफ्फरपुर जिला में अबतक 10 हजार आवेदन आए हैं जिसमें लगभग 90 प्रतिशत लोगों के आवेदन का निष्पादन जिला प्रशासन ने कर दिया है। ये बहुत खुशी की बात है।

CM Muz 2 22Scope News

मुख्यमंत्री ने कहा- यह सहयोग शिविर जनता का कार्यक्रम है

उन्होंने कहा कि यह सहयोग शिविर जनता का कार्यक्रम है। इसमें समस्याओं का समाधान करना हमारा मकसद है। सभी जगहों से जानकारी मिल रही है कि अभी तक जो आवेदन आ रहे हैं उसका निष्पादन हुआ है और कुछ के निष्पादन के लिए तेजी से कार्य चल रहे हैं। हमने समस्याओं के समाधान के लिए टाइम फ्रेम निर्धारित कर दिया है। अगर 10 दिन में समस्याओं के समाधान के लिए कुछ नहीं किया गया तो 11वें दिन मुख्यमंत्री कार्यालय से पहला नोटिस जाएगा। 20 दिन तक नहीं कोई कार्रवाई हुई तो 21वें दिन दूसरा नोटिस जाएगा और उसके बाद 25 दिन तक कोई कार्रवाई नहीं हुई तो 26वें दिन तीसरा नोटिस जाएगा और 30वें दिन तक कोई कार्रवाई नहीं हुई तो 31वें दिन संबंद्ध पदाधिकारी को मुख्यमंत्री कार्यालय से निलंबन का नोटिस जाएगा। पूरे प्रशासनिक तंत्र को इससे अवगत करा दिया गया है।

CM Muz 3 22Scope News

मुख्यमंत्री ने कहा- प्रधानमंत्री ने विकसित भारत का सपना देखा है व पूर्व मुख्यमंत्री ने समृद्ध बिहार का सपना देखा है

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विकसित भारत का सपना देखा है और पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने समृद्ध बिहार का सपना देखा है। उस सपने को पूरा करने के लिए हमसब मिलकर काम करेंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री स्व. डॉ. श्री कृष्ण सिंह के कामों को लोग याद रखते हैं। पूर्व मुख्यमंत्री ने न्याय के साथ विकास के सिद्धांत को आगे बढ़ाया। राज्य में सड़कों का जाल बिछाया। प्रधानमंत्री ने देश के हर गांव तक बिजली पहुंचाई तो नीतीश कुमार ने हर घर तक बिजली पहुंचाई। एनडीए की सरकार राज्य में लोगों के लिए 125 यूनिट मुफ्त बिजली प्रदान कर रही है। अगले 20 वर्षों में पीएम सूर्य घर के माध्यम से लोगों को मुफ्त बिजली प्रदान की जाएगी। नीतीश कुमार ने स्कूलों के लिए बिल्डिंग बनवाई। पांच लाख 28 हजार शिक्षकों की बहाली की। हमने कहा है कि महिला शिक्षकों का स्थानांतरण अपने गृह पंचायत के बगल वाली पंचायत में व पुरुष शिक्षकों का स्थानांतरण अपने गृह प्रखंड के बगल वाले प्रखंड में किया जाएगा। शिक्षकों की सुविधाओं का ख्याल रखा जा रहा है लेकिन उन्हें स्कूल में उपस्थित रहकर गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करना ही होगा।

CM Muz 4 22Scope News

हमने 534 प्रखंडों में मॉडल स्कूल खोलने का निर्णय किया है – मुख्यमंत्री

उन्होंने कहा कि हमने 534 प्रखंडों में मॉडल स्कूल खोलने का निर्णय किया है। यह मॉडल स्कूल ऐसा हो जिसमें अधिकारी, नेता भी अपने बच्चों को पढ़ाने के लिए पैरवी करेंगे। उस दिन हम समझेंगे कि बिहार की शिक्षा व्यवस्था सुदृढ़ हो गई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह ने आतंकियों पर कड़ा प्रहार किया और घुसपैठियों पर लगाम लगाई। देश प्रगति की राह पर है। बिहार में भी किसी अपराधी को बख्शा नहीं जाएगा जो पुलिस को चैलेंज करेगा उसे 48 घंटे में जवाब दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि बिहार का गौरवशाली इतिहास रहा है। उसको फिर से प्राप्त करना है। बिहार को समृद्ध बनाना है। बिहार को बदलने के लिए हम अपना कतरा-कतरा खून लगा देंगे।

CM Muz 5 22Scope News

मुख्यमंत्री ने कहा- मुजफ्फरपुर में एयरपोर्ट बनाने की सारी प्रकियाएं पूरी कर ली गई हैं, जल्द ही इसका शिलान्यास किया जाएगा

मुख्यमंत्री ने कहा कि मुजफ्फरपुर में एयरपोर्ट बनाने की सारी प्रकियाएं पूरी कर ली गई हैं, जल्द ही इसका शिलान्यास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि हमलोगों ने तीन चीनी मिलों को खोलने का निर्णय किया है। चौथा चीनी मिल खुलेगा तो मोतीपुर में ही खुलेगा। 2030 तक बिहार में 25 चीनी मिल शुरू करेंगे। राज्य सरकार ने 3 लाख 47 हजार करोड़ का बजट तैयार किया है। बिहार समृद्धि के रास्ते पर है। केंद्र सरकार का भी पूरा सहयोग मिल रहा है। समृद्ध बिहार और गौरवशाली बिहार बनाने के लिए हम सभी को मिलकर काम करना है। कैबिनेट से 11 सैटेलाइट टाउनशिप बनाने का निर्णय लिया गया है। 22 हजार एकड़ जमीन में तिरहुत नाम से इस क्षेत्र में नई सैटेलाइट टाउनशिप बनेगी।

CM Muz 6 22Scope News

मुजफ्फरपुर शहर को और व्यवस्थित बनाना है, रैपिड रेल शुरू करने की हमलोगों की योजना है

उन्होंने कहा कि मुजफ्फरपुर शहर को और व्यवस्थित बनाना है। रैपिड रेल शुरू करने की हमलोगों की योजना है। रैपिड रेल जब शुरू हो जाएगा तो मुजफ्फरपुर 30 से 40 मिनट में लोग पहुंच सकेंगे। उन्होंने कहा कि हमारा सभी जनप्रतिनिधियों से आग्रह है कि सहयोग शिविर का भ्रमण करते रहें। जनता से मिलकर उनकी समस्या को जानें। जनता की समस्याओं के समाधान को लेकर उनसे फीडबैक लें और मुझे भी जानकारी दें। सहयोग शिविर में लोगों को लाभ मिले। यह सभी को सुनिश्चित करना है। हमारा उद्देश्य है कि बिहार की जनता समृद्ध हो, इसके लिए हमसब को मिल-जुलकर काम करना होगा।

CM Muz 7 22Scope News

CM सम्राट के साथ कई मंत्री, सांसद, कई विधायक व कई वरीय अधिकारी रहे मौजूद

इस अवसर पर राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री सह मुजफ्फरपुर जिला के प्रभारी मंत्री डॉ. दिलीप जायसवाल, पिछड़ा वर्ग एवं अति पिछड़ा वर्ग कल्याण मंत्री रमा निषाद, सांसद वीणा देवी, विधायक राजू कुमार सिंह, विधायक अजीत कुमार, विधायक अरुण कुमार सिंह, विधान पार्षद दिनेश प्रसाद सिंह, विधायक रंजन कुमार, विधायक अजय कुशवाहा, विधायक बेबी कुमारी सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण, मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत, पुलिस महानिदेशक विनय कुमार, सामान्य प्रशासन विभाग के अपर मुख्य सचिव डॉ. बी राजेंदर, मुख्यमंत्री के सचिव लोकेश कुमार सिंह, मुख्यमंत्री के सचिव संजय कुमार सिंह, राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के सचिव जय सिंह, जल संसाधन विभाग के सचिव सह मुजफ्फरपुर जिला के प्रभारी सचिव डॉ. चंद्रशेखर सिंह, तिरहुत प्रमंडल के आयुक्त गिरिवर दयाल सिंह, तिरहुत प्रक्षेत्र के पुलिस उपमहानिरीक्षक नीरज कुमार सिंह, जिलाधिकारी सुब्रत कुमार सेन, वरीय पुलिस अधीक्षक कांतेश कुमार मिश्रा सहित अन्य वरीय अधिकारीगण, सहयोग शिविर में आई हुई आम जनता, विभिन्न योजनाओं के लाभुकगण व गणमान्य लोग मौजूद थे।

यह भी पढ़े : मुख्यमंत्री ने कहा- शेखपुरा में मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल का जल्द ही किया जाएगा शिलान्यास

संतोष कुमार की रिपोर्ट

Highlights

बिहार बनेगा AI Innovation Hub: Bihar AI Policy 2026 पर विशेषज्ञों...

पटना में Bihar AI Policy 2026 पर आयोजित परामर्श बैठक में AI, स्टार्टअप, स्किल डेवलपमेंट और निवेश को बढ़ावा देने पर विशेषज्ञों ने महत्वपूर्ण...

सम्राट कैबिनेट में लिए गए कई बड़े फैसले, बिहार में 5...

पटना : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में आज यानी थोड़ी देर पहले एक अणे मार्ग स्थित सीएम आवास पर कैबिनेट की बैठक चल...

बिहार संस्कृत शिक्षा बोर्ड के नए कार्यालय भवन का उद्घाटन, शिक्षा...

पटना : बिहार सरकार के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने बिहार संस्कृत शिक्षा बोर्ड के नए कार्यालय भवन के उद्घाटन किया। उन्होंन इस अवसर...