Advertisment

निजी अस्पताल में अग्नि सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम, विधानसभा अध्यक्ष ने किया निरीक्षण

गयाजी : मुजफ्फरपुर के एक निजी अस्पताल में हुए भीषण अग्निकांड के बाद बिहार के अस्पतालों में अग्नि सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सतर्कता बढ़ा दी गई है। इसी कड़ी में गया के मगध क्षेत्र के एकमात्र महिला निजी अस्पताल में आग से बचाव के लिए किए गए इंतजामों का जायजा लिया गया। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार ने अस्पताल पहुंचकर फायर सेफ्टी सिस्टम का निरीक्षण किया और व्यवस्थाओं की समीक्षा की।

गया स्थित निजी अस्पताल में प्रतिदिन 100 से अधिक महिला मरीज इलाज के लिए पहुंचती हैं

गया स्थित निजी अस्पताल में प्रतिदिन 100 से अधिक महिला मरीज इलाज के लिए पहुंचती हैं। यहां प्रसूति, स्त्री रोग और नवजात शिशुओं के उपचार की विशेष व्यवस्था है। चार मंजिला इस अस्पताल भवन में सभी वार्ड वातानुकूलित हैं और आग से बचाव के लिए आधुनिक अग्निशमन उपकरण लगाए गए हैं।

Prem Kumar 1 22Scope News

भवन में पोर्टेबल अग्निशामक यंत्र, स्मोक एवं हीट डिटेक्टर, ऑटोमेटिक अलार्म सिस्टम, मैन्युअल फायर अलार्म और ऑटोमेटिक स्प्रिंकलर सिस्टम लगाए गए हैं

अस्पताल प्रशासन के अनुसार, भवन में पोर्टेबल अग्निशामक यंत्र, स्मोक एवं हीट डिटेक्टर, ऑटोमेटिक अलार्म सिस्टम, मैन्युअल फायर अलार्म और ऑटोमेटिक स्प्रिंकलर सिस्टम लगाए गए हैं। किसी भी वार्ड में धुआं या आग की स्थिति बनने पर अलार्म स्वतः बजने लगता है और स्प्रिंकलर सिस्टम सक्रिय होकर पानी का छिड़काव शुरू कर देता है।

Prem Kumar 2 22Scope News

मुजफ्फरपुर अग्निकांड के बाद विधानसभा अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार ने निजी अस्पताल का निरीक्षण किया

मुजफ्फरपुर अग्निकांड के बाद विधानसभा अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार ने निजी अस्पताल का निरीक्षण किया। उन्होंने अस्पताल के विभिन्न वार्डों का दौरा कर फायर सेफ्टी उपकरणों की जांच की और अधिकारियों से सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी ली। डॉ. प्रेम कुमार ने कहा कि मुजफ्फरपुर की घटना से सबक लेते हुए राज्य सरकार सरकारी और निजी अस्पतालों में अग्नि सुरक्षा व्यवस्था की लगातार समीक्षा कर रही है। जहां भी कमियां पाई जाएंगी, उन्हें दूर किया जाएगा ताकि भविष्य में किसी प्रकार की दुर्घटना न हो।

Prem Kumar 3 22Scope News

यह भी देखें :

यह भी पढ़े : फायर सेफ्टी पर कैमूर में बड़ा एक्शन, होटल-मॉल व अस्पतालों में सघन जांच

आशीष कुमार की रिपोर्ट

Siwan Internet Shutdown: NEET प्रदर्शन के बाद सीवान में इंटरनेट बंद,...

Siwan Internet Shutdown: सीवान ज़िला प्रशासन ने शनिवार को NEET परीक्षा से जुड़े मुद्दों और उसके बाद बनी तनावपूर्ण स्थिति को लेकर हुए विरोध-प्रदर्शन...

Palamu Teacher Maternity Leave Controversy: प्रसूति अवकाश नहीं मिलने से नवजात...

Palamu Teacher Maternity Leave Controversy: पलामू ज़िले में मैटरनिटी लीव (प्रसूति अवकाश) को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। शिक्षिका की डिलीवरी के दौरान...

Pralhad Joshi Education Minister: आखिर कौन हैं प्रह्लाद जोशी? जिन्हें मिली...

Pralhad Joshi Education Minister: NEET-UG 2026 परीक्षा को लेकर देश भर में चल रहे विवाद और छात्रों के विरोध-प्रदर्शन के बीच, केंद्र सरकार ने...