Advertisment

सचिव ने मीठापुर-चिरैयाटांड़ फ्लाईओवर परियोजना का किया स्थल निरीक्षण, निर्धारित समयसीमा के भीतर कार्य पूर्ण करने के सख्त निर्देश

पटना : पथ निर्माण विभाग के सचिव पंकज कुमार पाल द्वारा पटना शहर के अंतर्गत निर्माणाधीन मीठापुर-चिरैयाटांड़ फ्लाईओवर परियोजना का स्थल निरीक्षण किया। सचिव ने तकनीकी टीम और विभागीय अभियंताओं के साथ मीठापुर फ्लाईओवर से चिरैयाटांड़ फ्लाईओवर (भाया करबिगहिया) को जोड़ने हेतु पहुंच पथ एवं दोनों तरफ सर्विस लेन निर्माण कार्य का बारीकी से जायजा लिया।

निर्माण कार्य में किसी भी प्रकार की शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी – सचिव पंकज कुमार पाल

निरीक्षण के दौरान सचिव ने निर्माण स्थल पर संवेदक और अभियंताओं को स्पष्ट निर्देश दिया कि निर्माण कार्य में किसी भी प्रकार की शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने सुरक्षा मानकों का शत-प्रतिशत अनुपालन करते हुए हर हाल निर्धारित समयसीमा तक परियोजना को पूरा करने का निदेश दिया। यह फ्लाईओवर आर-ब्लॉक गोलंबर -जीपीओ गोलंबर-मीठापुर गोलंबर-करबिगहिया स्टेशन होते हुए कंकड़बाग तक जाएगी। जिससे वाहनों की आवाजाही बिना किसी बाधा के हो सकेगी। लगभग 292.74 करोड़ रुपए की लागत से निर्माणाधीन इस परियोजना की कुल लंबाई 1730 मीटर है और परियोजना का निर्माण कार्य निर्धारित मानकों के अनुरूप किया जा रहा है।

Mithapur Chiraiyatar Flyover 1 22Scope News

वर्तमान में नींव का कार्य पूर्ण हो चुका है जबकि सब-स्ट्रक्चर, सुपर-स्ट्रक्चर और पहुंच पथ का कार्य लगभग 70 फीसदी तक पूरा कर लिया गया है

वर्तमान में नींव का कार्य पूर्ण हो चुका है जबकि सब-स्ट्रक्चर, सुपर-स्ट्रक्चर और पहुंच पथ (अप्रोच रोड) का कार्य लगभग 70 फीसदी तक पूरा कर लिया गया है। पहले चरण में जीपीओ गोलंबर से पुराने बस स्टैंड तक जुलाई में कार्य पूर्ण करने का लक्ष्य है। पूरी परियोजना का कार्य पूर्ण होने की संभावित तिथि दिसंबर 2026 निर्धारित है। सचिव ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि मानसून के प्रारंभ होने से पूर्व संभावित बाधाओं का समय रहते निराकरण सुनिश्चित कर लिया जाए ताकि निर्माण कार्य की गति प्रभावित न हो।

Mithapur Chiraiyatar Flyover 2 22Scope News

पटना की यातायात व्यवस्था को सुगम, आधुनिक व पूरी तरह जाममुक्त बनाने हेतु इस परियोजना का निर्माण हो रहा है

राजधानी पटना की यातायात व्यवस्था को सुगम, आधुनिक और पूरी तरह जाममुक्त बनाने हेतु इस परियोजना का निर्माण हो रहा है। उन्होंने बताया कि इस फ्लाईओवर और एप्रोच रोड के पूर्ण होने से पटना की यातायात व्यवस्था पहले से और बेहतर हो जाएगी। इस फ्लाईओवर के निर्माण से करबिगहिया स्टेशन के समीप होने वाले दैनिक और गंभीर यातायात जाम से आम जनता को हमेशा के लिए मुक्ति मिल जाएगी। इस परियोजना के माध्यम से नवनिर्मित मीठापुर-महुली फ्लाईओवर से पटना शहर की ओर आने वाले भारी ट्रैफिक को बेहद सुगम और तीव्र मार्ग मिलेगा। साथ ही यह फ्लाईओवर मीठापुर गोलम्बर को सीधे एनएच-30 बाईपास से जोड़ेगी, जिससे बाहरी और अंतर-शहरी वाहनों को शहर के व्यस्ततम अंदरूनी रास्तों में प्रवेश किए बिना ही सीधा निकास मिल जाएगा।

Mithapur Chiraiyatar Flyover 3 22Scope News

यह भी पढ़े : मुख्यमंत्री ने कहा- अंतर्राष्ट्रीय खेलों को बिहार में ओलंपिक स्तर की दी जाएगी सुविधाएं

Durand Cup 2026: इंडियन एयर फोर्स ने डिफेंडर्स एफसी को 2-1...

Durand Cup 2026: रांची के बिरसा मुंडा फुटबॉल स्टेडियम में खेले गए 135वें डूरंड कप के एक मैच में, इंडियन एयर फ़ोर्स की फुटबॉल...

Palamu Railway Wagon Factory: क्या पलामू की बदलने वाली है किस्मत?...

Palamu Railway Wagon Factory: सांसद वीडी राम ने लोकसभा में नियम 377 के तहत एक अहम मुद्दा उठाया, जिसका मकसद पलामू संसदीय क्षेत्र में...

Fake Police Arrest Jamtara: देशी पिस्तौल, कारतूस और फर्जी पुलिस आईकार्ड...

Fake Police Arrest Jamtara: मिहिजाम पुलिस स्टेशन इलाके में पुलिस ने एक ऐसे युवक को गिरफ़्तार किया है, जिस पर पुलिस अफ़सर बनकर लोगों...