रात में शादी, सुबह दुल्हन फरार! लाखों के गहने व नकदी लेकर गायब हुई नवविवाहिता

गयाजी : गया जिले के बेलागंज से शादी के नाम पर ठगी का एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। राजस्थान से बारात लेकर आए दूल्हे के साथ ऐसी ठगी हुई कि शादी की खुशियां देखते ही देखते मातम में बदल गईं। आरोप है कि मंगलवरा की रात में शादी रचाने के बाद दुल्हन अपने परिजनों के साथ लाखों रुपए के गहने और नकदी लेकर फरार हो गई। अब पीड़ित दूल्हा न्याय की गुहार लगा रहा है।

Health Department Add 5 22Scope News

राजस्थान के टोंक जिले के रहने वाले संजय पटवा अपने परिजनों व रिश्तेदारों के साथ दरियापुर गांव शादी करने पहुंचे थे

राजस्थान के टोंक जिले के रहने वाले संजय पटवा अपने परिजनों और रिश्तेदारों के साथ बेलागंज थाना क्षेत्र के दरियापुर गांव शादी करने पहुंचे थे। हिंदू रीति-रिवाज और पूरे विधि-विधान के साथ रात में शादी की सभी रस्में संपन्न हुईं। दूल्हा पक्ष का आरोप है कि शादी पहले से ही एक सुनियोजित साजिश थी। पीड़ित के अनुसार, शादी तय होने के बाद दुल्हन पक्ष द्वारा दिए गए मोबाइल नंबर पर एक लाख 10 हजार रुपए ऑनलाइन ट्रांसफर किए गए थे। इसके अलावा दूल्हे ने दुल्हन को सोने का मंगलसूत्र, सोने की अंगूठी, चांदी की पायल और अन्य कीमती सामान भी दिया था।

Gaya Shadi 1 22Scope News

मंगलवार सुबह विदाई होनी थी, जब दूल्हा पक्ष तैयारी में जुटा था तभी ग्रामीणों ने कहा- लड़की के घर पर ताला लटका हुआ है

आपको बता दें कि मंगलवार सुबह विदाई होनी थी, लेकिन जब दूल्हा पक्ष तैयारी में जुटा था तभी ग्रामीणों ने बताया कि लड़की के घर पर ताला लटका हुआ है। सूचना मिलते ही दूल्हा और उसके परिजन वहां पहुंचे तो देखा कि घर के सभी सदस्य रातों-रात फरार हो चुके हैं। अपने साथ हुई ठगी से परेशान दूल्हा पक्ष ने तुरंत डायल-112 पर सूचना दी और बेलागंज थाना पहुंचकर लिखित शिकायत दर्ज कराई। घटना के बाद पूरे इलाके में चर्चा का माहौल है।

Gaya Shadi 2 22Scope News

मामले पर बेलागंज SHO सुनील कुमार द्विवेदी ने कहा- आवेदन प्राप्त हो गया है, मामले की जांच की जा रही है

मामले पर बेलागंज थानाध्यक्ष सुनील कुमार द्विवेदी ने बताया कि आवेदन प्राप्त हो गया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। शादी के नाम पर ठगी का यह मामला अब पुलिस जांच के घेरे में है। सवाल यह है कि आखिर दूल्हे और उसके परिवार को निशाना बनाकर इस पूरे खेल को किसने और कैसे अंजाम दिया। फिलहाल पुलिस फरार दुल्हन और उसके परिजनों की तलाश में जुटी है।

Gaya Shadi 3 22Scope News

Gaya Shadi 4 22Scope News

यह भी देखें :

यह भी पढ़े : मुजफ्फरपुर अग्निकांड : गया में फायर विभाग की बड़ी कार्रवाई, 42 होटल व अस्पतालों को नोटिस

आशीष कुमार की रिपोर्ट

बिहार मौसम रिपोर्ट दिनांक: 16-09-2026

🌤️ बिहार मौसम रिपोर्ट दिनांक: 16-09-2026📊 जिला-वार पूर्वानुमानजिलाअधिकतम न्यूनतम वर्षा मौसमपटना ⛈️ 32°C 26°C 6.7 मिमी ओलों के साथ तूफाननालंदा ⛈️ 32°C 25°C 14.4 मिमी ओलों के साथ तूफानभोजपुर ⛈️ 31°C 26°C 4.6 मिमी आंधी-तूफान संभावितबक्सर ⛈️ 30°C 26°C 5.1 मिमी ओलों के साथ तूफानकैमूर ⛈️ 30°C 26°C 14.6 मिमी ओलों के...

रांची मौसम रिपोर्ट दिनांक: 16-09-2026

🌧️ रांची मौसम रिपोर्ट दिनांक: 16-09-2026आज का पूर्वानुमान 🌧️ अधिकतम तापमान 29.7°C और न्यूनतम 21.9°C। मौसम: मध्यम बौछारें।🌧️ सप्ताह के आगे का रुख रांची में आने...

पटना मौसम रिपोर्ट दिनांक: 16-09-2026

⛈️ पटना मौसम रिपोर्ट दिनांक: 16-09-2026आज का पूर्वानुमान ⛈️ अधिकतम तापमान 31.9°C और न्यूनतम 26.1°C। मौसम: ओलों के साथ तूफान।🌧️ सप्ताह के आगे का रुख पटना...