Advertisment

कोसी नदी में नाव पलटी, 4 किसान लापता, तलाश में जुटी SDRF टीम

दरभंगा : दरभंगा जिले के जमालपुर थाना क्षेत्र के बनरी ढलान के पास बुधवार को कोसी नदी में एक नाव पलट जाने से चार किसान लापता हो गए, जबकि सात लोगों ने तैरकर अपनी जान बचा ली। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, नाव पर सवार सभी लोग नदी पार कर अपने खेतों में मूंग तोड़ने जा रहे थे।

Health Department Add 5 22Scope News

नाव पर कुल 11 लोग सवार थे, जिनमें अधिकांश महिलाएं थीं

बताया जाता है कि नाव पर कुल 11 लोग सवार थे, जिनमें अधिकांश महिलाएं थीं। नदी पार करने के दौरान अचानक नाव का संतुलन बिगड़ गया और तेज धार में फंसने के कारण उसमें पानी भरने लगा। देखते ही देखते नाव नदी में डूब गई। नाव डूबने के बाद सात लोग किसी तरह तैरकर बाहर निकलने में सफल रहे, जबकि चार लोग नदी की तेज धारा में लापता हो गए। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन मौके पर पहुंच गया। लापता लोगों की तलाश के लिए एसडीआरएफ एवं अन्य बचाव दलों को लगाया जा रहा है। समाचार लिखे जाने तक लापता लोगों का कोई सुराग नहीं मिल सका था।

Koshi River 1 22Scope News

घटना की जानकारी मिलते ही बिरौल के SDO, SDPO घटनास्थल पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्यों की निगरानी कर रहे हैं

घटना की जानकारी मिलते ही बिरौल के अनुमंडल पदाधिकारी (SDO) शशांक राज और अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (SDPO) प्रभाकर तिवारी घटनास्थल पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्यों की निगरानी कर रहे हैं। प्रशासन द्वारा स्थानीय लोगों से भी सहयोग लिया जा रहा है। प्रशासन ने बताया कि नदी में लापता लोगों की खोजबीन युद्धस्तर पर जारी है। घटना के संबंध में आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Koshi River 2 22Scope News

यह भी देखें :

यह भी पढ़े : बाढ़ के उमानाथ गंगा घाट पर बड़ा हादसा : नाव पलटी, 3 की मौत, 4 अब भी लापता

वरुण ठाकुर की रिपोर्ट

Ranchi Food Safety Raid: खाद्य सुरक्षा विभाग की रेड से खुली...

Ranchi Food Safety Raid: खाद्य सुरक्षा विभाग ने राजधानी रांची में मिलावटी और असुरक्षित खाद्य पदार्थों की बिक्री रोकने के लिए बड़ी कार्रवाई की है।...

JPSC CID Investigation: 8 घंटे की पूछताछ के बाद CID का...

JPSC CID Investigation: झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) में कथित गड़बड़ियों की जांच कर रही CID ने मामले में अपनी कार्रवाई तेज़ कर दी है।...

Khunti Mob Lynching Case: बकरी चोरी के आरोप में ग्रामीणों का...

Khunti Mob Lynching Case: झारखंड के खूंटी ज़िले से एक घटना सामने आई है, जहां बकरी चोरी के शक में ग्रामीणों ने दो युवकों की...