Advertisment

फर्जी डॉक्टर बन चला रहा था अस्पताल, स्वास्थ्य विभाग की रेड में बड़ा खुलासा

मोतिहारी : पूर्वी चंपारण जिले के लखौरा में बिना किसी वैध अनुमति और आवश्यक मानकों के संचालित एक निजी अस्पताल पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने छापेमारी कर बड़ा खुलासा किया है। जांच में सामने आया कि एक स्थानीय व्यक्ति खुद को चिकित्सक बताकर मरीजों का इलाज कर रहा था और सर्जरी तक कर रहा था। स्वास्थ्य विभाग की टीम के पहुंचने की सूचना मिलते ही कथित चिकित्सक अस्पताल छोड़कर फरार हो गया।

Health Department Add 5 22Scope News

लखौरा में संचालित एक अवैध अस्पताल में बिना विशेषज्ञ चिकित्सकों और आवश्यक संसाधनों के ऑपरेशन किए जा रहे हैं – स्वास्थ्य विभाग

मिली जानकारी के अनुसार, स्वास्थ्य विभाग को गुप्त सूचना प्राप्त हुई थी कि लखौरा में संचालित एक अवैध अस्पताल में बिना विशेषज्ञ चिकित्सकों और आवश्यक संसाधनों के ऑपरेशन किए जा रहे हैं। सूचना के सत्यापन के बाद सदर प्रखंड और जिला स्वास्थ्य विभाग की संयुक्त टीम ने मंगलवार को अस्पताल में छापेमारी की। छापेमारी के दौरान अस्पताल में दो मरीज भर्ती पाए गए। इनमें एक महिला का बच्चेदानी (यूटेरस) का ऑपरेशन किया गया था, जबकि दूसरे मरीज का एपेंडिक्स का ऑपरेशन हुआ था।

Motihari Hospital 3 22Scope News

जांच के दौरान अस्पताल में कोई योग्य चिकित्सक मौजूद नहीं मिला और न ही अस्पताल संचालन से संबंधित आवश्यक दस्तावेज उपलब्ध कराए जा सके

जांच के दौरान अस्पताल में कोई योग्य चिकित्सक मौजूद नहीं मिला और न ही अस्पताल संचालन से संबंधित आवश्यक दस्तावेज उपलब्ध कराए जा सके। जांच टीम में शामिल डॉ. सुनील कुमार ने बताया कि भर्ती मरीजों की स्वास्थ्य स्थिति का आकलन किया गया। एक मरीज की हालत को देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया, जबकि दूसरे मरीज ने लिखित रूप से निजी स्तर पर इलाज जारी रखने की इच्छा जताई।

Motihari Hospital 4 22Scope News

स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने कहा- मामले की विस्तृत जांच की जा रही है

स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि मामले की विस्तृत जांच की जा रही है। बिना योग्यता के सर्जरी करने और अवैध रूप से अस्पताल संचालन के आरोप में संबंधित व्यक्ति के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। छापेमारी टीम में डॉ. सुनील कुमार, सदर प्रखंड के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. दिलीप शाही समेत अन्य स्वास्थ्यकर्मी शामिल थे। इस कार्रवाई के बाद इलाके में अवैध रूप से संचालित क्लीनिकों और अस्पतालों में हड़कंप मच गया है।

Motihari Hospital 1 22Scope News

Motihari Hospital 2 22Scope News

यह भी पढ़े : वायरल Video में हथियार लहराने वाला युवक गिरफ्तार

सोहराब आलम की रिपोर्ट

Shravani Mela 2026 Hotel Guidelines: देवघर में होटल बुक करने वालों...

Shravani Mela 2026 Hotel Guidelines: देवघर ज़िला प्रशासन ने विश्व-प्रसिद्ध श्रावणी मेला 2026 के लिए होटल संचालकों के लिए विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किए हैं। 29...

NDA के नेताओं ने एक स्वर में किया जीत का दावा,...

पटना : पटना स्थित भारतीय जनता पार्टी (BJP) प्रदेश कार्यालय में आज बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव को लेकर राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) की संयुक्त प्रेसवार्ता...

बांकीपुर उपचुनाव : सम्मानित मतदताओं के नाम नीतीश कुमार संदेश, की...

पटना : बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव को लेकर बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और जनता दल यूनाइटेड (JDU) के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद नीतीश कुमार...