मासूम ने खोला अवैध संबंध का राज, आरोपियों ने हमेशा के लिए बंद कर दी जुबान

मधेपुरा : बिहार के मधेपुरा से एक ऐसी वारदात सामने आई है जिसने हर किसी को झकझोर कर रख दिया है। जिस मौत को पहले संदिग्ध माना जा रहा था, वह अब हत्या साबित हुई है। महज छह साल के मासूम छात्र की जान सिर्फ इसलिए ले ली गई क्योंकि उसने एक ऐसा राज देख लिया था जिसे आरोपी छिपाना चाहते थे। पुलिस ने इस सनसनीखेज मामले का खुलासा करते हुए दो लोगों को गिरफ्तार किया है।

Health Department Add 7 22Scope News

6 वर्षीय आनंद प्रेम की मौत ने पूरे इलाके को हिला दिया था

दरअसल, मधेपुरा के मुरलीगंज थाना क्षेत्र स्थित जेडी पब्लिक स्कूल के हॉस्टल में रहने वाले छह वर्षीय आनंद प्रेम की मौत ने पूरे इलाके को हिला दिया था। सात जून को बच्चे का शव संदिग्ध हालत में मिलने के बाद पुलिस ने जांच शुरू की। एफएसएल टीम की मदद से की गई जांच में मामला हत्या का निकला। वहीं ट्रैफिक डीएसपी ने प्रेसवार्ता कर बताया कि जांच के दौरान गिरफ्तार आरोपी अंकित कुमार ने पूछताछ में खुलासा किया कि उसके हॉस्टल संचालक की पत्नी के साथ अवैध संबंध थे।

Madhepura Police 1 22Scope News

घटना वाली रात मासूम आनंद ने दोनों को आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया था

घटना वाली रात मासूम आनंद ने दोनों को आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया था। बच्चा शोर मचाने लगा, जिसके बाद उसे चुप कराने के लिए उसका मुंह और नाक दबा दिया गया। इसी दौरान उसकी मौत हो गई। वारदात के बाद आरोपियों ने हत्या को आत्महत्या दिखाने की साजिश रची। पुलिस के अनुसार शव को रस्सी के सहारे लटकाकर पूरे मामले को आत्महत्या का रूप देने की कोशिश की गई। हालांकि, वैज्ञानिक जांच और पूछताछ में पूरी सच्चाई सामने आ गई।

Madhepura Police 3 22Scope News

पुलिस ने आरोपी अंकित कुमार व हॉस्टल संचालक सुनील कुमार को गिरफ्तार कर लिया है

इस मामले में पुलिस ने आरोपी अंकित कुमार और हॉस्टल संचालक सुनील कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों को न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है। वहीं इस खुलासे के बाद इलाके में आक्रोश का माहौल है और लोग मासूम को न्याय दिलाने की मांग कर रहे हैं। सवाल यह है कि बच्चों की सुरक्षा का जिम्मा उठाने वाले हॉस्टल में आखिर इतनी बड़ी साजिश कैसे रची गई? फिलहाल पुलिस मामले के हर पहलू की गहन जांच में जुटी है।

Madhepura Police 22Scope News

यह भी पढ़े : रंगदारी कांड का फरार आरोपी राहुल गिरफ्तार, कई संगीन मामलों में रहा है वांछित

रमण कुमार की रिपोर्ट

India Mobile Congress 2026: बिहार ने दिखाई डिजिटल ताकत, IT Ecosystem...

India Mobile Congress 2026: नई दिल्ली में आयोजित इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में बिहार ने Centre-State Round Table Meeting में सक्रिय भागीदारी की। कार्यक्रम...

Sudha Assam Expansion: असम में बढ़ा सुधा का कारोबार, अब एक...

Sudha Assam Expansion, पटना: बिहार स्टेट मिल्क को-ऑपरेटिव फेडरेशन लिमिटेड (कॉम्फेड) ने अपने डेयरी ब्रांड सुधा की असम और पूर्वोत्तर राज्यों में बाजार पहुंच...

Patna Cinepolis Fine: ₹20 का पानी ₹50 में बेचना पड़ा भारी,...

Patna Cinepolis Fine: जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग, पटना ने सिनेमा हॉल में पैकेज्ड ड्रिंकिंग वाटर की कथित अधिक कीमत वसूली के मामले में...