गंगा तटों की सुरक्षा हेतु कटाव निरोधी कार्यों को एक माह में पूरा करने के निर्देश

पटना : जल संसाधन विभाग के सचिव डॉ. चंद्रशेखर सिंह ने आज भोजपुर जिले के शाहपुर प्रखंड अंतर्गत उत्तर प्रदेश की सीमा से सटे जवनिया गांव में गंगा नदी के तट पर चल रहे कटाव निरोधी कार्यों का स्थल निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने कार्यों की प्रगति, गुणवत्ता तथा बाढ़ पूर्व तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की। सचिव ने स्थानीय ग्रामीणों से संवाद कर उनकी समस्याओं, सुझावों एवं अपेक्षाओं की जानकारी ली और चल रहे कार्यों पर उनका फीडबैक प्राप्त किया।

Health Department Add 8 22Scope News

ग्रामीणों ने गंगा नदी के निरंतर कटाव से उत्पन्न चुनौतियों को साझा करते हुए कटाव निरोधी एवं संरक्षण कार्यों के प्रति संतोष व्यक्त किया

ग्रामीणों ने गंगा नदी के निरंतर कटाव से उत्पन्न चुनौतियों को साझा करते हुए कटाव निरोधी एवं संरक्षण कार्यों के प्रति संतोष व्यक्त किया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने बताया कि गंगा नदी के दाहिने तट पर स्थित गंगापुर, भुसौला, नंदपुर एवं दामोदरपुर (जवनिया) गांवों को कटाव से सुरक्षित रखने के लिए लगभग 1200 मीटर लंबाई में कटाव निरोधी कार्य कराया जा रहा है। इस परियोजना की प्रशासनिक स्वीकृति राशि 52.56 करोड़ है और वर्तमान में कार्य प्रगति पर है।

Water Resources Department 1 22Scope News

डॉ. सिंह ने कार्यों में तेजी लाते हुए कार्यों को पूरा करने का निर्देश दिया

डॉ. सिंह ने कार्यों में तेजी लाते हुए कार्यों को पूरा करने का निर्देश दिया। साथ ही कहा कि मानसून की संवेदनशीलता को ध्यान में रख कर सभी आवश्यक संसाधनों की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए और कटाव निरोधी कार्यों को हर हाल में अगले एक माह के भीतर पूर्ण किया जाए। उन्होंने अभियंताओं एवं संवेदकों को कार्यों की गुणवत्ता से कोई समझौता न करने तथा निर्धारित समय-सीमा में कार्य संपन्न करने का निर्देश दिया।

Water Resources Department 2 22Scope News

सचिव ने कहा- इस परियोजना के पूर्ण होने से भोजपुर जिले के शाहपुर प्रखंड के गंगापुर, भुसौला, नंदपुर व जवनिया सहित आसपास के गांवों को गंगा नदी के कटाव से प्रभावी सुरक्षा मिलेगी

सचिव ने कहा कि इस परियोजना के पूर्ण होने से भोजपुर जिले के शाहपुर प्रखंड के गंगापुर, भुसौला, नंदपुर एवं जवनिया सहित आसपास के गांवों को गंगा नदी के कटाव से प्रभावी सुरक्षा मिलेगी और स्थानीय आबादी एवं सार्वजनिक परिसंपत्तियों का संरक्षण सुनिश्चित होगा। निरीक्षण के दौरान विभाग के वरीय अभियंता, कार्यपालक अभियंता और अन्य विभागीय पदाधिकारी एवं स्थानीय जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Water Resources Department 22Scope News

यह भी पढ़े : जल जीवन मिशन 2.0 : भारत सरकार और बिहार राज्य के बीच MoU पर हस्ताक्षर

Saffrn

Trending News

मंत्री श्रवण कुमार ने नालंदा में 9 आपदा पीड़ित परिवारों को...

पटना : ग्रामीण विकास विभाग, सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के मंत्री सह जदयू विधायक दल के नेता श्रवण कुमार ने नालंदा जिले के नूरसराय...

गोलियों की तड़तड़ाहट से एक बार फिर थर्राया बेगूसराय, ड्राइवर घायल

बेगूसराय : बेगूसराय में गोलियों की गूंज से पूरा इलाका दहल उठा। लाखो थाना क्षेत्र के लोदीपुर शाहपुर गांव में आपसी विवाद ने उस...

राबड़ी आवास पर परिवार व नेताओं के साथ लालू यादव ने...

पटना : राष्ट्रीय जनता दल (RJD) सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव आज यानी 11 जून को अपना 79वां जन्मदिन मना रहे हैं। कई बड़े नेताओं...

श्मशान शेड निर्माण को लेकर बवाल, ग्रामीणों ने लगाया गड़बड़ी का...

मांडू: मांडू प्रखंड के मंझला चुम्बा पंचायत अंतर्गत केंदया गोसाई गांव में निर्माणाधीन श्मशान शेड को लेकर विवाद गहरा गया है। ग्रामीणों ने निर्माण...

खगड़िया-कन्हौली बहियार में वज्रपात का कहर, पिता-पुत्र समेत 3 की मौत,...

खगड़िया : खगड़िया जिले के पौरा थाना क्षेत्र अंतर्गत कन्हौली बहियार स्थित दुखहरण बाबा स्थान के समीप गुरुवार सुबह वज्रपात की चपेट में आने...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img