जल जीवन मिशन 2.0 : भारत सरकार और बिहार राज्य के बीच MoU पर हस्ताक्षर

पटना : पटना में लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग द्वारा आज प्रेसवार्ता आयोजित की गई। जिसमें मंत्री संजय कुमार सिंह ने नई दिल्ली में आयोजित जल जीवन मिशन 2.0 से संबंधित कार्यक्रम की जानकारी साझा की। उन्होंने बताया कि नई दिल्ली में जल जीवन मिशन 2.0 के अंतर्गत भारत सरकार के जल शक्ति मंत्रालय के पेयजल एवं स्वच्छता विभाग और बिहार सरकार के बीच एमओयू पर हस्ताक्षर किया गया।

Health Department Add 8 22Scope News

जल जीवन मिशन 2.0 के माध्यम से जल संकट प्रभावित क्षेत्रों में सतही जल आधारित बहुग्रामीण योजनाओं का विस्तार किया जाएगा

आपको बता दें कि जल जीवन मिशन 2.0 के माध्यम से जल संकट प्रभावित क्षेत्रों में सतही जल आधारित बहुग्रामीण योजनाओं का विस्तार किया जाएगा, छूटे हुए टोलों एवं बस्तियों तक पाइप जलापूर्ति पहुंचाई जाएगी और जल स्रोतों की स्थिरता सुनिश्चित करने के लिए व्यापक कार्य किए जाएंगे। इससे ग्रामीण क्षेत्रों में सुरक्षित, स्वच्छ एवं गुणवत्तापूर्ण पेयजल उपलब्ध कराने की दिशा में नई गति मिलेगी। इसके साथ ही मंत्री ने बताया कि केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल से बिहार में सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण पेयजल उपलब्ध कराने के विषय पर विस्तृत चर्चा हुई। केंद्रीय मंत्री से अनुरोध किया कि बिहार के लोगों के बेहतर स्वास्थ्य, सुरक्षित जीवन और समग्र विकास के लिए शुद्ध पेयजल की उपलब्धता अत्यंत आवश्यक है। इसी उद्देश्य से लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग को जल जीवन मिशन 2.0 के अंतर्गत 18,894 करोड़ की राशि उपलब्ध कराई जाए।

Jal Jeevan Mission 1 22Scope News

राशि के माध्यम से बिहार के उन वंचित टोलों तक पेयजल सुविधा पहुंचाई जा सकेगी

वहीं इस राशि के माध्यम से बिहार के उन वंचित टोलों तक पेयजल सुविधा पहुंचाई जा सकेगी, जहां अब तक जलापूर्ति व्यवस्था नहीं पहुंच पाई है। साथ ही आर्सेनिक, फ्लोराइड एवं आयरन प्रभावित क्षेत्रों में सतही जल आधारित योजनाओं के माध्यम से शुद्ध एवं सुरक्षित पेयजल उपलब्ध कराया जा सकेगा। यह पहल बिहारवासियों के बेहतर भविष्य, स्वस्थ जीवन एवं समृद्धि की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगी।

Jal Jeevan Mission 2 1 22Scope News

जल जीवन मिशन 2.0 के माध्यम से इस व्यवस्था को और अधिक मजबूत, समावेशी एवं टिकाऊ बनाया जाएगा

जल जीवन मिशन 2.0 के माध्यम से इस व्यवस्था को और अधिक मजबूत, समावेशी एवं टिकाऊ बनाया जाएगा, ताकि अंतिम व्यक्ति तक सुरक्षित पेयजल की सुविधा सुनिश्चित की जा सके। केंद्र एवं राज्य सरकार के समन्वित प्रयासों से जल जीवन मिशन 2.0 के सभी लक्ष्यों को समयबद्ध तरीके से प्राप्त किया जाएगा और बिहार ग्रामीण पेयजल सेवा प्रदायगी के क्षेत्र में देश के अग्रणी राज्यों में अपनी पहचान को और मजबूत करेगा। इस अवसर पर विभाग के प्रधान सचिव राजेश कुमार, अभियंता प्रमुख सह विशेष सचिव (मुख्यालय) नित्यानंद प्रसाद एवं अन्य वरीय पदाधिकारी मौजूद रहें।

Jal Jeevan Mission 3 22Scope News

यह भी पढ़े : खेल मंत्री श्रेयसी सिंह की अध्यक्षता में खेल विकास व अवसंरचना परियोजनाओं की उच्चस्तरीय समीक्षा

पैसे के लेन-देन में युवक की चाकू गोद कर हत्या, आरोपी...

गयाजी : शहर के ​मेडिकल थाना क्षेत्र के गोपालपुर में गुरुवार की देर रात करीब 11 बजे एक युवक की चाकू से गोदकर बेरहमी...

Paris Fashion Week 2026: ईशा अंबानी के गोल्डन गाउन ने लूटी...

Isha Ambani Paris Fashion Week 2026: रिलायंस रिटेल की एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर ईशा अंबानी ने पेरिस हाउते कूट्योर वीक 2026 में इंटरनेशनल स्टेज पर भारतीय...

Swift Dzire से आए चोर, स्कॉर्पियो लेकर हुए फरार, CCTV में...

गयाजी : गया में वाहन चोरों के हौसले एक बार फिर बुलंद नजर आए हैं। इस बार चोर किसी बाइक या छोटी गाड़ी पर...