खाकी का गौरवशाली सफर शुरू, बांका में नवआरक्षियों का भव्य दीक्षांत समारोह, भावुक हुए परिजन

बांका : बांका पुलिस लाइन परिसर गर्व, उत्साह और भावनाओं का साक्षी बना। जहां बिहार पुलिस के नवप्रशिक्षित सिपाहियों का भव्य दीक्षांत समारोह आयोजित किया गया। दीक्षांत परेड में नवआरक्षियों ने शानदार मार्च पास्ट और आकर्षक सलामी देकर अपनी अनुशासन, दक्षता और कर्तव्यनिष्ठा का परिचय दिया। समारोह में भागलपुर प्रक्षेत्र के डीआईजी विवेक कुमार, डीएम नवदीप शुक्ला और एसपी उपेंद्र नाथ वर्मा समेत जिले के कई पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।

सबसे भावुक पल तब आया, जब अभिभावकों ने अपने बेटों-बेटियों को खाकी वर्दी में परेड करते देखा

आपको बता दें कि सबसे भावुक पल तब आया, जब अभिभावकों ने अपने बेटों-बेटियों को खाकी वर्दी में परेड करते देखा। कई परिजनों की आंखें खुशी और गर्व से नम हो गईं। इस मौके पर अधिकारियों ने नवआरक्षियों से ईमानदारी, संवेदनशीलता और जनसेवा की भावना के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने का आह्वान किया। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रशिक्षुओं को सम्मानित भी किया गया।

Banka Police Line 1 22Scope News

Banka Police Line 2 22Scope News

Banka Police Line 3 22Scope News

Banka Police Line 4 22Scope News

Banka Police Line 5 22Scope News

Banka Police Line 6 22Scope News

Banka Police Line 7 22Scope News

यह भी पढ़े : मुख्यमंत्री ने कहा- PM सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत ढाई लाख घरों के छत पर 20 नवबर तक सोलर पैनल अधिष्ठापित करने का लक्ष्य करें पूर्ण

दीपक कुमार की रिपोर्ट

Ranchi University PhD Admission: रांची यूनिवर्सिटी में PhD इंटरव्यू की तारीख...

Ranchi University PhD Admission: रांची विश्वविद्यालय में पीएचडी नामांकन की प्रक्रिया जारी है। नामांकन के लिए अभ्यर्थियों का इंटरव्यू 22, 23 और 24 अक्टूबर...

Jamshedpur Encroachment: सरकारी-लीज जमीन पर कब्जा करने वालों पर सख्ती, 17...

Jamshedpur Encroachment: सरकारी और टाटा स्टील की लीज भूमि से अवैध कब्जे हटाने के लिए मंगलवार को धालभूम अनुमंडल प्रशासन, राजस्व विभाग और पुलिस...

Ranchi State Library Fire: फिरायालाल की स्टेट लाइब्रेरी में आग, छात्रों...

Ranchi State Library Fire: फिरायालाल स्थित स्टेट लाइब्रेरी में मंगलवार को अचानक आग लगने की सूचना से हड़कंप मच गया। लाइब्रेरी में मौजूद छात्रों...