चेकिंग अभियान के दौरान पुलिस को देखकर भागने लगे अपराधी, थैले से मिला पिस्तौल, देसी कट्टा व कारतूस

पटना : पटना सिटी क्षेत्र के आलमगंज थाना अंतर्गत पुलिस प्रशासन के द्वारा चेकिंग अभियान लगाया गया था। उसी क्रम में एक ऑटो पर सवार चार से पांच अपराधी पुलिस को देखकर भागने लगे। भागने के क्रम में एक प्लास्टिक के थैले में उन्होंने कोई सामान फेंका। प्रशासन अपराधी को पकड़ने के लिए आगे बढ़ी थी लेकिन गली का फायदा उठाकर अपराधी भाग गए। जब प्लास्टिक की चेकिंग किया गया उसमें से एक पिस्तौल, एक देसी कट्टा और कारतूस बरामद हुए।

पुलिस प्रशासन ने सारे सामान को जब्त कर जांच पड़ताल कर रही है

आपको बता दें कि पुलिस प्रशासन ने सारे सामान को जब्त कर जांच पड़ताल कर रही है। अपराधी को पकड़ने के लिए सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है। वहीं आलमगंज थाना के अधिकारी एवं पटना सिटी के डीएसपी-1 राज किशोर सिंह ने बताया कि टीम के द्वारा जांच पड़ताल की जा रही है। अपराधी को जल्द से जल्द पकड़ लिया जाएगा।

Patna Police 2 3 22Scope News

इनकी क्या मनसा थी किस लिए यह हथियार लेकर कहीं जा रहे थे, इन सब बातों का खुलासा जांच के बाद ही पता चलेगा – DSP-1 राज किशोर सिंह

डीएसपी-1 राज किशोर सिंह ने बताया कि इनकी क्या मनसा थी किस लिए यह हथियार लेकर कहीं जा रहे थे। इन सब बातों का खुलासा जांच के बाद ही पता चलेगा। क्योंकि जिस रास्ता से वह जा रहे थे वहां पर व्यावसायिक मंडी है। इन रास्ते पर किराना मंडी और चावल मंडी जैसे तमाम बड़े मंडी व्यापारी खोल कर चलाते हैं। इन अपराधियों की क्या मनसा रही होगी कहां घटना का अंजाम देने जा रहे थे। यह खुलासा जांच के बाद ही पता चलेगा।

Patna Police 1 3 22Scope News

यह भी पढ़े : मझौलिया में सुरक्षा व्यवस्था तार-तार, पैक्स चुनाव के जश्न के बीच चोरों ने दुकान से उड़ाए 1.5 लाख के सामान

उमेश चौबे की रिपोर्ट

Vimla Pradhan Death: विमला प्रधान के निधन पर भावुक हुए सीएम...

Vimla Pradhan Death, रांची: झारखंड की पूर्व पर्यटन मंत्री और सिमडेगा विधानसभा क्षेत्र से दो बार विधायक रहीं बीजेपी की वरिष्ठ नेत्री दिवंगत विमला...

Bokaro Janshatabdi Express Incident: बोकारो रेलवे स्टेशन पर जनशताब्दी एक्सप्रेस के...

Bokaro Janshatabdi Express Incident: पटना-रांची जनशताब्दी एक्सप्रेस के इंजन के अगले हिस्से से महिला का कटा हुआ सिर मिलने के बाद शनिवार को बोकारो...

Jharkhand High Court New Judges: झारखंड हाईकोर्ट को मिले तीन नए...

Jharkhand High Court New Judges, रांची: झारखंड हाईकोर्ट को तीन नए न्यायाधीश मिले हैं। झारखंड सुपीरियर ज्यूडिशियल सर्विस कैडर के तीन प्रधान जिला एवं...