Advertisment

तेज प्रताप के सरकारी आवास से 20 लाख कैश व जेवर गायब, निजी सहायक पर दर्ज कराया FIR

पटना : राष्ट्रीय जनता दल (RJD) सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे और जनशक्ति जनता दल (JJD) अध्यक्ष तेज प्रताप यादव ने अपने ही निजी सहायक मोतीलाल राय पर चोरी का गंभीर आरोप लगाया है। इस मामले में सचिवालय थाना में मोतीलाल के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।

सरकारी आवास स्थित अलमारी से पार्टी फंड के करीब 20 लाख नकद, दो तोले की सोने की चेन, एक सोने की अंगूठी व ड्रोन समेत कई सामान गायब हो गए हैं

शिकायत के मुताबिक, सरकारी आवास स्थित अलमारी से पार्टी फंड के करीब 20 लाख रुपए नकद, दो तोले की सोने की चेन, एक सोने की अंगूठी, ड्रोन समेत कई सामान गायब हो गए हैं। इसके अलावा दो हार्ड डिस्क, एक आईपैड, एक आईमैक/मैकबुक लैपटॉप और चार आईफोन 16 प्रो मैक्स फोन भी चोरी होने की बात कही गई है।

Tejpratap Yadav 1 2 22Scope News

Tejpratap Yadav 3 22Scope News

अपने निजी सहायक मोतीलाल को आवास की बाउंड्री फांदकर भागते हुए देखा था – तेज प्रताप यादव

तेज प्रताप यादव का आरोप है कि उन्होंने अपने निजी सहायक मोतीलाल राय को आवास की बाउंड्री फांदकर भागते हुए देखा था। मोतीलाल राय वैशाली जिले का रहने वाला बताया जा रहा है और लंबे समय से तेज प्रताप यादव के साथ कार्यरत था। इस पूरे मामले की सूचना मिलने के बाद सचिवालय थाना की पुलिस जांच में जुट गई है। तेज प्रताप के आवास पहुंचकर मामले की पड़ताल की और वहां मौजूद पुलिसकर्मियों से बातचीत करने की कोशिश की। फिलहाल पुलिस सभी आरोपों की जांच कर रही है।

Tejpratap Yadav 2 22Scope News

Tejpratap Yadav 4 22Scope News

यह भी पढ़े : तेजस्वी की सुरक्षा घटने पर तेज प्रताप ने कहा- इसमें हम क्या कर सकते हैं? हमारे कहने से बढ़…

Bihar Modern Flower Mandi: फूल कारोबार को मिलेगी नई रफ्तार? CM...

Bihar Modern Flower Mandi: बिहार में फूलों की खेती और व्यापार से जुड़े किसानों और छोटे व्यापारियों के लिए एक आधुनिक बाज़ार की मांग...

Hazaribagh Prince Khan Gang: हजारीबाग में प्रिंस खान गिरोह के 4...

Hazaribagh Prince Khan Gang: संगठित अपराध के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई में, ज़िला पुलिस ने प्रिंस खान गैंग से जुड़े चार सक्रिय सदस्यों को गिरफ्तार...

Har Ghar Tiranga: हर घर तिरंगा’ अभियान से रंगेगा बिहार, मंत्री...

 बिहार में 9 से 17 अगस्त तक ‘हर घर तिरंगा’ अभियान चलेगा। मंत्री नीतीश मिश्रा ने नगर निकायों को तिरंगा रैली और जनभागीदारी बढ़ाने...