Advertisment

JBVNL Smart Meter News: जेबीवीएनएल ने दो वरिष्ठ अधिकारियों को किया निलंबित

JBVNL Smart Meter News: झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड (जेबीवीएनएल) ने स्मार्ट मीटर और एनर्जी अकाउंटिंग से जुड़ी महत्वपूर्ण योजनाओं में कथित अनियमितता और लापरवाही के आरोप में दो वरिष्ठ अधिकारियों को निलंबित कर दिया है। निगम मुख्यालय द्वारा 23 जून को जारी अलग-अलग कार्यालय आदेशों के तहत यह कार्रवाई की गई है।

निगम के अनुसार, राज्य और केंद्र सरकार की ओर से विश्व बैंक एवं आरडीएसएस (रिवैम्प्ड डिस्ट्रीब्यूशन सेक्टर स्कीम) के तहत संचालित परियोजनाओं में अपेक्षित प्रगति नहीं होने और कार्यों में शिथिलता बरते जाने की शिकायतें सामने आई थीं। इन योजनाओं के तहत 33/11 केवी फीडर, डिस्ट्रीब्यूशन ट्रांसफॉर्मर और उपभोक्ताओं के लिए स्मार्ट मीटर स्थापना, बिल जनरेशन तथा एनर्जी अकाउंटिंग व्यवस्था को मजबूत बनाने का कार्य किया जा रहा है।

जेबीवीएनएल का कहना है कि संबंधित कार्यों में लापरवाही के कारण निगम को आर्थिक नुकसान होने की आशंका है। साथ ही बिलिंग और एनर्जी अकाउंटिंग प्रणाली की प्रभावशीलता भी प्रभावित हो सकती है।

कार्यालय आदेश संख्या-299 के तहत वरिष्ठ प्रबंधक (तकनीकी) एवं अतिरिक्त प्रभार उप महाप्रबंधक (तकनीकी) के रूप में कार्यरत सिद्धार्थ कुमार शर्मा को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है। वे एनर्जी अकाउंटिंग और एनर्जी ऑडिट से संबंधित कार्यों का दायित्व संभाल रहे थे। निलंबन अवधि के दौरान उनका मुख्यालय विद्युत आपूर्ति अंचल, हजारीबाग निर्धारित किया गया है।

इसी प्रकार कार्यालय आदेश संख्या-300 के तहत वरिष्ठ प्रबंधक (जीटीओ) एवं वरिष्ठ प्रबंधक (तकनीकी-टीएसजी) अवधेश कुमार को भी तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। वे आरडीएसएस और जेपीएसआईपी से जुड़े कार्यों की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। निलंबन अवधि में उनका मुख्यालय विद्युत आपूर्ति अंचल, रामगढ़ रहेगा।

जेबीवीएनएल प्रबंधन ने स्पष्ट किया है कि दोनों अधिकारियों के विरुद्ध विभागीय कार्यवाही की जाएगी। निलंबन अवधि के दौरान उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता प्रदान किया जाएगा।

निगम प्रबंधन ने संकेत दिया है कि स्मार्ट मीटर, ऊर्जा लेखांकन और बिजली वितरण व्यवस्था से जुड़े महत्वपूर्ण कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही को गंभीरता से लिया जाएगा। पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करने के लिए भविष्य में भी ऐसी कार्रवाई जारी रहेगी।

यह भी पढ़ें: Sahibganj Land Dispute News: बाउंड्री निर्माण को लेकर हिंसा, बुजुर्ग रुदल यादव की मौत

PM Awas Yojana Bihar 2026: बिहार में 2.35 लाख घर तैयार,...

PM Awas Yojana Bihar 2026: बिहार में प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत बड़ी संख्या में गरीब परिवारों को पक्के घर का लाभ मिला...

Bihar SDG Conclave 2026: बिहार में विकास की नई रणनीति पर...

Bihar SDG Conclave 2026: बिहार में सतत विकास लक्ष्यों (SDGs) को गति देने और विकसित बिहार @2047 के विजन को साकार करने के उद्देश्य...

MSME Mitra Bihar: बिहार के उद्यमियों के लिए बड़ी पहल, MSME...

MSME Mitra Bihar: बिहार में सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यमों (MSME) को सरकारी योजनाओं से जोड़ने और उद्यमियों को बेहतर मार्गदर्शन देने की दिशा...