मंत्री संजय सिंह टाइगर ने विपक्ष को दी नसीहत, कहा- अपनी तहजीब सुधारे

पटना : भारतीय जनता पार्टी (BJP) प्रदेश कार्यालय में आयोजित सहयोग कार्यक्रम में बिहार सरकार के राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री संजय सिंह टाइगर ने जनता की समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को उनके समाधान के लिए निर्देश दिए। यह सहयोग कार्यक्रम सोमवार से शुक्रवार तक आयोजित किया जाता है। जिसमें प्रतिदिन अलग-अलग विभागों के मंत्री मौजूद रहकर आम लोगों की शिकायतों का निपटारा करते हैं।

मंत्री संजय सिंह टाइगर ने कहा- इस कार्यक्रम के माध्यम से जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान हो रहा है

मंत्री संजय सिंह टाइगर ने कहा कि इस कार्यक्रम के माध्यम से जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान हो रहा है, जिससे लोगों का भरोसा लगातार बढ़ रहा है और बड़ी संख्या में लोग अपनी समस्याएं लेकर यहां पहुंच रहे हैं। वहीं विपक्ष पर निशाना साधते हुए मंत्री संजय सिंह टाइगर ने कहा कि विपक्ष के नेता खुद अमर्यादित भाषा का प्रयोग करते हैं। उन्होंने विपक्ष को नसीहत देते हुए कहा कि पहले अपनी तहजीब और भाषा पर ध्यान दें, उसके बाद दूसरों पर टिप्पणी करें।

Minister Sanjay Singh Tiger 1 22Scope News

यह भी पढ़े : शिक्षा मंत्री ने कहा- NDA सरकार की पहली प्राथमिकता न्याय के साथ विकास

सम्राट कैबिनेट में लिए गए कई बड़े फैसले, बिहार में 5...

पटना : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में आज यानी थोड़ी देर पहले एक अणे मार्ग स्थित सीएम आवास पर कैबिनेट की बैठक चल...

बिहार संस्कृत शिक्षा बोर्ड के नए कार्यालय भवन का उद्घाटन, शिक्षा...

पटना : बिहार सरकार के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने बिहार संस्कृत शिक्षा बोर्ड के नए कार्यालय भवन के उद्घाटन किया। उन्होंन इस अवसर...

शिक्षा मंत्री ने कहा- NDA सरकार की पहली प्राथमिकता न्याय के...

पटना : बिहार सरकार के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने जनता दरबार और शिक्षा विभाग की कार्यशैली को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने...