NH-27 पर दर्दनाक हादसा, बिजली के खंभे से टकराई मुर्गी लदी पिकअप, चालक की मौत, 2 गंभीर घायल

मोतिहारी : मोतिहारी जिले के चकिया से बड़ी खबर सामने आई है। जहां एनएच-27 पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में पिकअप चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया जा रहा है कि गुरुवार की सुबह मुजफ्फरपुर से मोतिहारी की ओर जा रही मुर्गी लदी पिकअप दामोदरपुर रेलवे गुमटी के पश्चिम पहुंची, तभी चालक को नींद आने के कारण वाहन अनियंत्रित हो गया और 11 हजार वोल्ट बिजली के खंभे से जा टकराया।

हादसे में चालक शंकर सरैया निवासी अरविंद कुमार की घटनास्थल पर ही मौत हो गई

आपको बता दें कि हादसे में चालक शंकर सरैया निवासी बच्चन यादव के पुत्र अरविंद कुमार की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं रघुनाथपुर थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर निवासी वसीम और मलाही थाना क्षेत्र निवासी मुन्ना आलम गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर डायल 112 और चकिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची।

Motihari Maut 2 1 22Scope News

घायलों को चकिया अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया

घायलों को चकिया अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है। सुरक्षा को देखते हुए पुलिस ने बिजली विभाग को सूचना देकर विद्युत आपूर्ति बंद कराई। इसके बाद एनएचएआई की क्रेन से दुर्घटनाग्रस्त पिकअप को हटाया गया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।

Motihari Maut 3 2 22Scope News

Motihari Maut 1 1 22Scope News

यह भी पढ़े : डिज्नीलैंड मेले के टेंडर पर विवाद, पूर्व पार्षद ने नगर निगम पर उठाए सवाल

सोहराब आलम की रिपोर्ट

Jamshedpur Marine Drive Accident: किसी ने पढ़ाई तो किसी ने नाइट...

Jamshedpur Marine Drive Accident: रात तक चारों घरों में बच्चों के भविष्य और पढ़ाई की बातें थीं, लेकिन सुबह एक हादसे की खबर ने...

Deendayal Upadhyaya Jayanti Patna: पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर पटना...

Deendayal Upadhyaya Jayanti Patna: प्रसिद्ध विचारक एवं स्वतंत्रता सेनानी स्वर्गीय पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती के अवसर पर शुक्रवार को पटना में राजकीय समारोह...

जमशेदपुर की सड़कों पर मौत का सफर: 4 साल में 849...

विशेष रिपोर्ट | पूर्वी सिंहभूम सड़क सुरक्षाचार साल में करीब 850 जिंदगियां। 2026 के सिर्फ पांच महीनों में 88 और। मरीन ड्राइव हादसे के...