VB-G RAM G योजनाओं में पारदर्शिता के लिए संसाधन सेवी को दिया जा रहा प्रशिक्षण

पटना : एक जुलाई से लागू होने वाली महत्वाकांक्षी विकसित भारत-जी राम जी (VB-G RAM G) योजना के क्रियान्वयन में पारदर्शिता बरतने के लिए सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध है। इसके तहत सामाजिक अंकेक्षण सोसायटी की तरफ से अलग-अलग प्रशिक्षण सत्र का आयोजन किया जा रहा है। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में राज्य के अलग-अलग जिलों से सामाजिक अंकेक्षण संसाधान सेवी (सोशल ऑडिट रिसोर्स पर्सन) अपनी सहभागिता सुनिश्चित करा रहे हैं।

पटना के शास्त्रीनगर में आयोजित प्रशिक्षण के दूसरे दिन कार्यक्रम की शुरुआत गुरुवार को कर्मचारी और स्वयंसेवकों के फीडबैक से की गई

पटना के शास्त्रीनगर में आयोजित प्रशिक्षण के दूसरे दिन कार्यक्रम की शुरुआत गुरुवार को कर्मचारी और स्वयंसेवकों के फीडबैक से की गई। इस दौरान बांका, बेगूसराय के साथ-साथ दूसरे जिलों से कर्मचारी एवं स्वयंसेवक बड़ी संख्या में भाग लिया। प्रशिक्षार्थियों को वीबी-जी राम जी योजना क्रियान्वयन संबंधी अंकेक्षण की अन्य बारीकियों से रूबरू कराया गया। प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य अगले महीने से लागू होने वाली योजना के क्रियान्वयन में पारदर्शिता, लोक भागीदारी और जवाबदेही सुनिश्चित करना है। अधिकारियों का कहना है कि प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद ये सभी स्वयंसेवी और कर्मचारी फील्ड में उतरेंगे और योजना को लागू करने दिशा में किए गए कार्यों की पारदर्शिता के साथ अंकेक्षण करेंगे।

ग्रामीण विकास के क्षेत्र में एक जुलाई 2026 से देशभर में VB-G RAM G को लागू किया जा रहा है

आपको बता दें कि ग्रामीण विकास के क्षेत्र में एक जुलाई 2026 से देशभर में वीबी-जी राम जी को लागू किया जा रहा है। बिहार में इसकी तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी हैं। बड़े राज्यों में बिहार ही ऐसा पहला राज्य है जहां इस अधिनियम को कैबिनेट से सबसे पहले मंजूरी मिली। नए कानून के अनुसार मजदूरों को अब 100 की बजाय 125 दिन का रोजगार उपलब्ध कराया जाएगा। साथ ही श्रमिकों के कृषि कार्यों के लिए वर्ष में 60 दिन का अवकाश देने का प्रावधान है। बिहार राज्य में योजना के सफल क्रियान्वयन की दिशा में अगले करीब नौ महीने के लिए केंद्र सरकार से 6715 करोड़ रुपये अंतरिम बजट की मंजूरी दे रखी है।

यह भी पढ़े : मंत्री रामकृपाल यादव ने कहा- संगठित होकर बाजार से जुड़ें किसान, उनके साथ खड़ी है सर

Deendayal Upadhyaya Jayanti Patna: पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर पटना...

Deendayal Upadhyaya Jayanti Patna: प्रसिद्ध विचारक एवं स्वतंत्रता सेनानी स्वर्गीय पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती के अवसर पर शुक्रवार को पटना में राजकीय समारोह...

जमशेदपुर की सड़कों पर मौत का सफर: 4 साल में 849...

विशेष रिपोर्ट | पूर्वी सिंहभूम सड़क सुरक्षाचार साल में करीब 850 जिंदगियां। 2026 के सिर्फ पांच महीनों में 88 और। मरीन ड्राइव हादसे के...

Jamui Case CM Photo Controversy: जमुई पीड़िता के परिवार संग CM...

Jamui Case CM Photo Controversy: जमुई की नाबालिग पीड़िता और उसके परिवार के साथ मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की तस्वीर सामने आने के बाद बिहार...