अकीदत व एहतराम के साथ निकला मुहर्रम का जुलूस, जगह-जगह जायरीन की हुई खिदमत

गयाजी : ऐतिहासिक और मजहबी शहर गया में यौम-ए-आशूरा के अवसर पर शिया समुदाय की ओर से पारंपरिक जंजीरी मातम का जुलूस अकीदत और एहतराम के साथ निकाला गया। मुहर्रम का जुलूस रंगबहादुर रोड स्थित शिया मस्जिद से शुरू हुआ जुलूस चंद्रशेखर जनता कॉलेज, गंगा महल, तुतबाड़ी, ताज कॉलोनी और पंचायती अखाड़ा होते हुए कर्बला पहुंचा। हजारों अकीदतमंदों ने ‘या हुसैन’ की सदाओं के बीच मातम कर कर्बला के शहीदों को खिराज-ए-अकीदत पेश किया।

पूरे मार्ग में गमगीन माहौल के बीच बड़ी संख्या में लोग जुलूस को देखने के लिए मौजूद रहे

पूरे मार्ग में गमगीन माहौल के बीच बड़ी संख्या में लोग जुलूस को देखने के लिए मौजूद रहे। कई स्थानों पर सोगवारों, ज़ायरीन और राहगीरों के लिए पानी, शर्बत व शीतल पेय की व्यवस्था की गई। पीस कमेटी के सचिव इकबाल हुसैन ने शर्बत और शीतल पेय वितरित करते हुए इमाम हुसैन के इंसानियत, हक और इंसाफ के संदेश को अपनाने की अपील की।

Gaya Muharram 2 22Scope News

Gaya Muharram 3 22Scope News

राजद नेता डॉ. विश्वनाथ सिंह ने कहा- मुहर्रम सत्य व न्याय के लिए हर कुर्बानी देने की प्रेरणा देता है

वहीं राजद नेता डॉ. विश्वनाथ सिंह ने कहा कि मुहर्रम सत्य और न्याय के लिए हर कुर्बानी देने की प्रेरणा देता है। सदादत हसन उर्फ प्रिंस ने भी सहयोगियों के साथ सेवा कार्य में भाग लिया। जुलूस की सुरक्षा के लिए जिला प्रशासन और पुलिस ने व्यापक इंतजाम किए थे। ड्रोन कैमरों, सीसीटीवी और वीडियोग्राफी के जरिए पूरे मार्ग की निगरानी की गई, जबकि सुचारु संचालन के लिए ट्रैफिक व्यवस्था में भी आवश्यक बदलाव किए गए।

Gaya Muharram 1 22Scope News

यह भी पढ़े : मुहर्रम पर कटिहार से निकला भाईचारे का पैगाम, मंदिरों के आगे बनी मानव श्रृंखला, शरारती मंसूबों पर लगा ब्रेक

आशीष कुमार की रिपोर्ट

Sarath Circle Office: सारठ अंचल कार्यालय में क्यों भड़के ग्रामीण? जाति-आवासीय...

Sarath Circle Office: जाति प्रमाण पत्र, आवासीय प्रमाण पत्र और पारिवारिक सूची बनवाने के नाम पर कथित तौर पर पैसे लिए जाने के विरोध...

Ranchi Child Missing: रांची स्टेशन से लापता 4 साल का विवान...

Ranchi Child Missing: रेलवे स्टेशन की भीड़ में अचानक गायब हुआ चार साल का मासूम आखिरकार अपने परिवार तक लौटने की राह पर है।...

Jamshedpur LIC Building Fire: बिष्टुपुर में चौथी मंजिल पर भीषण आग,...

Jamshedpur LIC Building Fire: शहर के बिष्टुपुर इलाके में शनिवार देर रात उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब LIC बिल्डिंग की चौथी मंजिल से...