बिहार ग्राम रक्षा दल की भव्य तिरंगा यात्रा, मानदेय व स्थायीकरण समेत 3 सूत्री मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

गयाजी : बिहार ग्राम रक्षा दल जिला गया के बैनर तले मंगलवार को विशाल मोटरसाइकिल रैली के माध्यम से भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा का नेतृत्व प्रदेश अध्यक्ष राम प्रसाद राऊत ने किया, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष शिवशंकर प्रसाद ने की। सैकड़ों ग्राम रक्षा दल के जवानों ने तिरंगा लेकर करीब 60 किलोमीटर की यात्रा मोहनपुर, बाराचट्टी, डोभी और बोधगया होते हुए जिला समाहरणालय तक निकाली। इस दौरान प्रतिभागियों ने ‘वंदे मातरम्’, ‘भारत माता की जय’, ‘वीर शहीद अमर रहें’ और मानदेय एवं स्थायीकरण के समर्थन में नारे लगाए।

तिरंगा यात्रा का उद्देश्य स्वतंत्रता सेनानियों और शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करना – राम प्रसाद राऊत

समाहरणालय पहुंचकर मीडिया से बात करने के दौरान प्रदेश अध्यक्ष राम प्रसाद राऊत ने कहा कि तिरंगा यात्रा का उद्देश्य स्वतंत्रता सेनानियों और शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करना, युवाओं में देशभक्ति की भावना जागृत करना तथा सामाजिक एकता और भाईचारे को मजबूत करना है। उन्होंने कहा कि ग्राम रक्षा दल के सदस्यों को मानदेय और स्थायीकरण की मांग पर बिहार सरकार को गंभीरता से विचार करना चाहिए।

Gaya Tiranga Yatra 1 22Scope News

जिला पदाधिकारी को 3 सूत्री मांगपत्र सौंपा गया

इस अवसर पर जिला पदाधिकारी को तीन सूत्री मांगपत्र सौंपा गया। जिसमें ग्राम रक्षा दल के सदस्यों के मानदेय एवं स्थायीकरण की अनुशंसा, सभी प्रखंडों में प्रशिक्षण शुरू कराने और जिले के छूटे पंचायतों एवं वार्डों में ग्राम रक्षा दल का गठन कराने की मांग शामिल है। यात्रा में दिलीप कुमार, किशोर कुमार, दीपक कुमार, रिंकू देवी, रंजू कुमारी और पिंकी देवी सहित बड़ी संख्या में ग्राम रक्षा दल के सदस्य मौजूद रहे।

Gaya Tiranga Yatra 2 22Scope News

यह भी पढ़े : विजय चौधरी ने कहा- नीतीश कुमार के सुशासन व न्याय के साथ विकास के रास्ते पर आगे बढ़ रही NDA सरकार

आशीष कुमार की रिपोर्ट

श्रावणी मेला की तैयारी तेज, DM-SSP ने नमामि गंगे घाट का...

भागलपुर : विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला को लेकर भागलपुर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में भागलपुर की जिलाधिकारी अलंकृता...

मंत्री डॉ. प्रमोद कुमार ने कला एवं संस्कृति विभाग में नवनियुक्त...

पटना : कला एवं संस्कृति विभाग बिहार सरकार में नवचयनित सहायक संग्रहालयाध्यक्ष, शोध एवं प्रकाशन पदाधिकारी और सहायक निदेशक के पद पर चयनित अधिकारियों...

मोतिहारी पुलिस को बड़ी सफलता, अंतरराज्यीय लुटेरा गिरोह का पर्दाफाश, 5...

मोतिहारी : मोतिहारी पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने अंतरराज्यीय लुटेरा गिरोह का खुलासा करते हुए पांच शातिर अपराधियों को...