सेना के समर्थन में कांग्रेस पार्टी द्वारा निकाली गई भव्य तिरंगा यात्रा

गया : कांग्रेस पार्टी के द्वारा शहर के राजेंद्र आश्रम मोहल्ला स्थित पार्टी कार्यालय से भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। यह तिरंगा यात्रा शहर के विभिन्न सड़क मार्ग से होकर गुजरी। तिरंगा यात्रा में कांग्रेस जिलाध्यक्ष संतोष कुशवाहा सहित जिला परिषद अध्यक्ष नैना कुमारी के अलावा बड़ी संख्या में पार्टी के कार्यकर्ता व समर्थक शामिल हुए।

Goal 4 22Scope News

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकियों के द्वारा कायराना हमला किया गया था – जिला परिषद अध्यक्ष नैना कुमारी

इस मौके पर जिला परिषद अध्यक्ष नैना कुमारी ने कहा कि जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकियों के द्वारा कायराना हमला किया गया था। जिसके जवाब में भारतीय सैनिकों ने बड़ी कार्रवाई की और आतंकियों के नौ ठिकानों को तबाह कर दिया गया। इसी को लेकर तिरंगा यात्रा निकाली गई है। हम भारतीय सैनिकों के जज्बे को सलाम करते हैं। जिन्होंने पीड़ितों को न्याय दिलाने का कार्य किया है। साथ ही पहलगाम की घटना में जो लोग मारे गए हैं, उन लोगों के प्रति हमलोग सच्ची श्रद्धांजलि दे रहे हैं।

यह भी देखें :

भारत के वीर सैनिक लगातार आतंकियों के खिलाफ मोर्चा लिए हुए हैं

भारत के वीर सैनिक लगातार आतंकियों के खिलाफ मोर्चा लिए हुए हैं। उन्हें पूरा देश सलाम कर रहा है। हमलोग भी भारतीय सैनिकों के साथ खड़े हैं। यह तिरंगा यात्रा शहर के विभिन्न सड़क मार्ग से होते हुए गुजरी है। साथ ही टावर चौक होते हुए वापस पार्टी कार्यालय आकर समाप्त हुई है, जिसमें पार्टी के बड़ी संख्या में कार्यकर्ता व समर्थक शामिल हुए है।

यह भी पढ़े : दिलीप जायसवाल ने कहा- नापाक हरकत कर रहा है पाक, सेना दे रहे हैं करारा जवाब

आशीष कुमार की रिपोर्ट

JPSC CGL Scam CID Investigation: JPSC परीक्षा धांधली में मास्टरमाइंड का...

JPSC CGL Scam CID Investigation: झारखंड में आयोजित 14वीं जेपीएससी और सीजीएल परीक्षा से जुड़े कथित धांधली मामले में सीआईडी ने अदालत के सामने...

Hartalika Teej 2026: 14 सितंबर को Hartalika Teej और Ganesh Chaturthi,...

 14 सितंबर को हरतालिका तीज और गणेश चतुर्थी एक साथ मनायी जायेगी। जानें तीज व्रत, गणेश स्थापना और पूजा का शुभ मुहूर्त।Hartalika Teej 2026...

Kurmi Community: कुड़मी समाज का बड़ा शक्ति प्रदर्शन, 20 सितंबर को...

 कुड़मी समाज 20 सितंबर को पुरुलिया में करम महोत्सव के जरिए शक्ति प्रदर्शन करेगा। आयोजकों ने पांच लाख लोगों के जुटने और ST Status...