Advertisment

मोतिहारी पुलिस को बड़ी सफलता, अंतरराज्यीय लुटेरा गिरोह का पर्दाफाश, 5 शातिर गिरफ्तार

मोतिहारी : मोतिहारी पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने अंतरराज्यीय लुटेरा गिरोह का खुलासा करते हुए पांच शातिर अपराधियों को गिरफ्तार किया है, जो कपड़ा फेरी के आड़ में शहर में लूट की घटनाओं को अंजाम देने की योजना बना रहे थे। गिरफ्तार अपराधी पिछले दस दिनों से शहर के विभिन्न सोना-चांदी की दुकानों की रेकी कर रहे थे।

पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि एक संदिग्ध गिरोह मोतिहारी में सक्रिय है – सदर DSP दिलीप कुमार

इस पूरे मामले का खुलासा करते हुए सदर डीएसपी दिलीप कुमार ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि एक संदिग्ध गिरोह मोतिहारी में सक्रिय है। सूचना के आधार पर एसपी स्वर्ण प्रभात के निर्देश पर डीएसपी के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया। टीम ने जांच शुरू की तो पता चला कि छतौनी थाना क्षेत्र के बरियापुर स्थित सिटी होटल के पास एक किराए के मकान में कुछ लोग ठहरे हुए हैं, जो खुद को कपड़ा व्यवसायी बता रहे हैं, लेकिन उनकी गतिविधियां संदिग्ध हैं। इसके बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए छापेमारी की और पांचों आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की। पूछताछ में चौंकाने वाले खुलासे हुए।

Motihari Police 1 9 22Scope News

कपड़ा बेचने के बहाने शहर में घूमते थे और बड़े ज्वेलरी दुकानों की रेकी करते थे

अपराधियों ने बताया कि वे कपड़ा बेचने के बहाने शहर में घूमते थे और बड़े ज्वेलरी दुकानों की रेकी करते थे। इसके बाद मौका देखकर लूट की वारदात को अंजाम देते थे। विरोध करने पर वे मारपीट भी करते थे। पुलिस ने गिरफ्तार अपराधियों के पास से एक पिस्टल, एक देशी कट्टा, आठ जिंदा कारतूस, दो चोरी की मोटरसाइकिल और छह मोबाइल फोन बरामद किए हैं।

Motihari Police 2 9 22Scope News

सभी गिरफ्तार अपराधी उड़ीसा राज्य के जाजपुर जिले के जगपुरा थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं

सभी गिरफ्तार अपराधी उड़ीसा राज्य के जाजपुर जिले के जगपुरा थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं। उनकी पहचान ओउल अजित, डी. गांधी, जीतू राव, मकला दिलीप और किशोर प्रधान के रूप में हुई है। इन सभी के खिलाफ पहले से भी डकैती और लूट के कई मामले दर्ज हैं। फिलहाल पुलिस सभी आरोपियों से गहन पूछताछ कर रही है और गिरोह के अन्य सदस्यों व संभावित वारदातों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।

Motihari Police 3 2 22Scope News

Motihari Police 4 1 22Scope News

यह भी पढ़े : हाई-प्रोफाइल आभूषण चोरी की वारदात का सफल खुलासा, जेवरात, नग चोरी के मामले में 3 गिरफ्तार

सोहराब आलम की रिपोर्ट

Dr BP Kesari 10th Death Anniversary: नागपुरी भाषा के पुरोधा डॉ....

Dr BP Kesari 10th Death Anniversary, रांची: झारखंड आंदोलन के बौद्धिक योद्धा, इतिहासकार, साहित्यकार, शिक्षाविद् और नागपुरी भाषा के प्रमुख अध्येता डॉ. बिशेश्वर प्रसाद...

Ranchi Traffic Plan 15 August: रांची में 15 अगस्त को बदला...

Ranchi Traffic Plan 15 August, Ranchi: स्वतंत्रता दिवस के मौके पर मोरहाबादी मैदान में आयोजित होने वाले मुख्य समारोह को लेकर राजधानी की यातायात...

JPSC-JSSC Scam: अभय तिवारी की संपत्ति को लेकर बड़ा दावा, आलीशान...

JPSC-JSSC Scam, रांची: JPSC और JSSC की विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं की जांच के बीच अभय तिवारी से जुड़ी संपत्तियों को लेकर...