Advertisment

E-Rickshaw लूट गिरोह के अंतरजिला गिरोह का पर्दाफाश, 5 गिरफ्तार

नालंदा: नालंदा पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए ई रिक्शा लूट के एक अंतरजिला संगठित गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने इस मामले में 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है और उनके पास से 2 देशी पिस्तौल, 4 जिंदा कारतूस, 1 कार और 3 लूटी गई ई रिक्शा बरामद किया है। पुलिस पूछताछ में गिरफ्तार बदमाशों ने बताया कि यह गिरोह संगठित तरीके से ई रिक्शा चालकों को निशाना बनाता था।

वे चालकों को भाड़े पर बुलाकर सुनसान जगहों पर ले जाते थे और उन्हें नींद की गोलियां खिलाकर बेहोश कर देते थे। इसके बाद वे ई रिक्शा लूटकर फरार हो जाते थे। पुलिस को इस गिरोह के बारे में गुप्त सूचना मिली थी कि वे रहुई थाना क्षेत्र में किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में हैं। रहुई थानाध्यक्ष ने मिली गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए मंदिलपुर मोड़ के पास एक संदिग्ध गाड़ी को रोका।

गाड़ी चालक भागने लगा जिसे पुलिस ने पीछा कर पकड़ लिया। गाड़ी की तलाशी लेने पर पुलिस को दो देशी पिस्तौल, चार जिंदा गोली और नींद की गोलियां मिली। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए इस गिरोह के सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपियों में चंदन कुमार (सरगना), चंदन साव, राजीव कुमार, राजा कुमार और धीरज कुमार शामिल हैं।

मुख्य सरगना को छोड़ सभी आरोपी पटना जिले के रहने वाले हैं। पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्तों से पूछताछ कर नालंदा जिले के विभिन्न थानों में दर्ज ई रिक्शा लूट की घटनाओं का खुलासा किया है। पुलिस ने लूटी गई तीन ई रिक्शा भी बरामद की है। इस गिरोह का सरगना चंदन कुमार है जो अस्थावां थाना क्षेत्र का रहने वाला है। पुलिस ने बताया कि यह गिरोह काफी समय से सक्रिय था और कई टोटो लूट की घटनाओं को अंजाम दे चुका है।

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

यह भी पढ़ें-    NICE 2024: आरुष उत्कर्ष और हर्षुल सागर ने लगातार तीसरी चैंपियनशिप जीत के साथ इतिहास रचा

नालंदा से राजा कुमार की रिपोर्ट

E-Rickshaw E-Rickshaw E-Rickshaw E-Rickshaw

E-Rickshaw

Hazaribagh Coal Mining News: सीआईएसएफ की बड़ी कार्रवाई, लकूरा जंगल में...

हजारीबाग के लकूरा गांव में सीआईएसएफ ने बड़ी कार्रवाई करते हुए चार अवैध रैट होल कोयला खदानों को ध्वस्त कर बंद कराया। तस्करी नेटवर्क...

Jharkhand Crime: नाबालिग के अपहरण के आरोप में युवक की पीट-पीटकर...

झारखंड के टंडवा थाना क्षेत्र में नाबालिग लड़की के अपहरण के आरोप में ग्रामीणों ने युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी। पिता भी घायल,...

Food Price Update: 5 महीने में दाल और खाद्य तेल सबसे...

28 फरवरी से 3 अगस्त 2026 के बीच 16 में से 15 प्रमुख खाद्य वस्तुओं के दाम बढ़े। दाल और खाद्य तेल में सबसे...