10 वर्षीय आरव का अनोखा कारनामा, नेताजी सुभाषचंद्र बोस की 125वीं जयंती पर मणिपुर से दिल्ली तक की साइकिल यात्रा

10 वर्षीय आरव का अनोखा कारनामा

Araria10 वर्षीय आरव भारद्वाज के दिल में नेताजी सुभाषचन्द्र बोस की तस्वीर बसी हुई है. इस उम्र में जब बच्चों की दीवानगी खेल कुद के प्रति होती है, आरव भारद्वाज मणिपुर से दिल्ली तक की साइकिल यात्रा पर निकल पड़ा है. मणिपुर के आई. एन. ए मेमोरियल स्कूल से दिल्ली के नेशनल वाल मेमोरियल तक की करीब 2500 किलोमीटर की यात्रा पर निकले आरव भारद्वाज मोहिनी देवी स्कूल में भव्य स्वागत हुआ. लोगों ने नेताजी के इस दीवाने को सीने से लगा लिया.

दादा जी से मिली प्ररेणा 

बताया जा रहा है कि आरव को नेताजी के प्रति दीवानगी उसके दादा जी से मिली. दादाजी आरव को नेताजी की कहानियां सुनाया करते थें. उन्ही की सुनाई गयी कहानियों और नेताजी के जीवन और राष्ट्र के प्रति उनके त्याग से प्रभावित होकर आरव ने मणिपुर से दिल्ली की बेहद दुरुह 2500 किलोमीटर की यात्रा का निर्णय लिया.

अररिया के लोगों ने इस मासूम व बहादुर बच्चे को दिल से लगा लिया. इस अवसर पर अररिया सांसद प्रदीप सिंह ने कहा कि नेताजी सुभाषचंद्र बोष की 125वीं जयंती और स्वतंत्रता दिवस का 75वां वर्ष के उपलक्ष्य में आरव का यह साहसिक कदम नई पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत है. इस उम्र में नेताजी के प्रति इस बच्चे की दीवानगी और जुनून काबिलेतारीफ है.

अररिया के सुदूर इलाके के बच्चे भी अब रेल देख सकेंगेः सांसद प्रदीप सिंह

PIB Vartalap 2026 Jamshedpur: जमशेदपुर में PIB की बड़ी कार्यशाला, पत्रकारों...

PIB Vartalap 2026 Jamshedpur: भारत सरकार के सूचना और प्रसारण मंत्रालय के तहत आने वाले प्रेस इन्फॉर्मेशन ब्यूरो (PIB), रांची ने जमशेदपुर में 'वार्तालाप-2026'...

Garhwa Rojgar Mela 2026: रोजगार मेले से बदली युवाओं की किस्मत,...

Garhwa Rojgar Mela 2026: गढ़वा जिले में श्रम, रोजगार, प्रशिक्षण और कौशल विकास विभाग के तहत जिला रोजगार कार्यालय-सह-मॉडल करियर सेंटर द्वारा आयोजित 'दत्तोपंत...

Dhanbad News: निरसा विधायक अरूप चटर्जी ने गैंगस्टर प्रिंस खान पर...

Dhanbad News: निरसा के विधायक अरूप चटर्जी ने गैंगस्टर प्रिंस खान पर फ़ोन कॉल, WhatsApp कॉल और ऑडियो मैसेज के ज़रिए धमकी देने का...