दिल दहला देने वाली वारदात, नशे की लत से फेफड़ा खराब होने पर परेशान युवक ने ब्लेड से रेता अपना गला, हालत नाजुक

भागलपुर : जिले के लोदीपुर थाना क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां नशे की गंभीर लत और बीमारी से परेशान एक युवक ने ब्लेड से अपना गला काटकर जान देने का प्रयास किया। लहूलुहान हालत में युवक को आनन-फानन में जवाहरलाल नेहरु चिकित्सा अस्पताल (मायागंज) में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी स्थिति बेहद गंभीर बनी हुई है। घायल युवक की पहचान मिथिलेश के रूप में हुई है। घटना बिशनपुर जिछो गांव से सामने आई है।

मिथिलेश का इलाज पिछले कुछ समय से मायागंज अस्पताल में चल रहा था – परिजन

परिजनों के मुताबिक, मिथिलेश का इलाज पिछले कुछ समय से मायागंज अस्पताल में चल रहा था। बीते दिनों ही उसे अस्पताल से छुट्टी मिली थी और वह घर लौटा था। लेकिन आज सुबह वह अपनी बीमारी से बेहद परेशान और गुस्से में था। इसी मानसिक तनाव में आकर उसने ब्लेड से अपनी गर्दन पर वार कर लिया। चीख-पुकार सुनकर पहुंचे परिजनों ने उसे खून से लथपथ पाया और तुरंत अस्पताल लेकर भागे।

Bha Youth 1 22Scope News

उसका पति पहले 14 चक्का ट्रक चलाता था – पत्नी अनीता कुमारी

घायल मिथिलेश की पत्नी अनीता कुमारी ने बताया कि उसका पति पहले 14 चक्का ट्रक चलाता था। इसी दौरान उसे नशे की बेहद बुरी लत लग गई। वह सूखा नशा ब्राउन शुगर का सेवन करने लगा था। इस घातक लत के कारण उसकी तबीयत पूरी तरह बिगड़ गई और उसका एक फेफड़ा पूरी तरह खराब हो गया। टीबी और फेफड़े की बीमारी से डिप्रेशन में था।

Bha Youth 2 22Scope News

पत्नी ने कहा- मिथिलेश पिछले 6 महीनों से फेफड़े की गंभीर बीमारी और टीबी से जूझ रहा था

पत्नी ने आगे बताया कि मिथिलेश पिछले छह महीनों से फेफड़े की गंभीर बीमारी और टीबी से जूझ रहा था। उसे सांस लेने में अत्यधिक तकलीफ होती थी। अपनी इस लाचारी और बीमारी के खर्च से वह मानसिक रूप से काफी परेशान रहता था। जिससे डिप्रेशन के चलते आज सुबह उसने अपनी जान लेने की नीयत से खुद पर जानलेवा हमला कर दिया। फिलहाल मायागंज के इमरजेंसी वार्ड में उसका इलाज जारी है।

Bha Youth 3 22Scope News

यह भी पढ़े : शादी से पहले मातम, बड़े भाई ने छोटे भाई को मारी गोली, फिर खुद भी दे दी जान

राजीव रंजन की रिपोर्ट

Gandhi Jayanti 2026: पटना में राज्यपाल और CM सम्राट चौधरी ने...

Gandhi Jayanti 2026, पटना: राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर शुक्रवार, 2 अक्टूबर 2026 को पटना के गांधी मैदान में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित...

Ankita Bhakat Asian Games Gold: जमशेदपुर की अंकिता भकत ने बढ़ाया...

Ankita Bhakat Asian Games Gold, जमशेदपुर: भारतीय महिला रिकर्व तीरंदाजी टीम ने एशियाई खेलों में शानदार प्रदर्शन करते हुए दक्षिण कोरिया को 5-3 से...

US News: दो बार lethal injection देने के बाद भी नहीं...

अमेरिका के टेनेसी में क्रिस्टा पाइक को दो बार lethal injection दिया गया, लेकिन उनकी मौत नहीं हुई। घटना के बाद गवर्नर बिल ली...