BJP कार्यालय के बाहर लाइब्रेरियन भर्ती की वैकेंसी को लेकर अभ्यर्थियों का जोरदार प्रदर्शन, पुलिस के साथ तीखी नोकझोंक

पटना : भारतीय जनता पार्टी (BJP) बिहार प्रदेश कार्यालय के बाहर लाइब्रेरियन भर्ती की वैकेंसी को लेकर अभ्यर्थियों ने जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान पुलिस और अभ्यर्थियों के बीच तीखी नोकझोंक और धक्का-मुक्की देखने को मिली। बिहार सरकार के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी को लेकर आज घेराव करने के लिए भाजपा प्रदेश कार्यालय लाइब्रेरियन अभ्यर्थी पहुंचे थे और उन्होंने शिक्षा मंत्री के खिलाफ नारेबाजी की।

शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने कहा- मेरे खिलाफ कोई नारेबाजी नहीं करता है

शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने कहा कि मेरे खिलाफ कोई नारेबाजी नहीं करता है मीडिया हमारे विरोध में नारेबाजी लगवा रहे होंगे। मैं डेढ़ महीने से मंत्री पद संभाल रहा हूं। लाइब्रेरियन की बहाली भी मेरी प्राथमिकता है। इसके लिए नियमावली में बनवा रहा हूं। नियमावली बनने के बाद उस पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। जून महीने में ट्रांसफर पोस्टिंग सरकारी विभागों में की जाती है। मगर शिक्षा विभाग में ट्रांसफर पोस्टिंग नहीं की गई है।

Education Minister Mithilesh Tiwari 1 22Scope News

शिक्षा विभाग कभी भी ट्रांसफर पोस्टिंग कर सकती है – मिथिलेश तिवारी

शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी से सब यह सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि यह विभाग का आतंरिक मामला है। जरूरत होने पर शिक्षा विभाग कभी भी ट्रांसफर पोस्टिंग कर सकती है। जून में ही ट्रांसफर पोस्टिंग हो यह जरूरी नहीं है। विभाग और सरकार का जब मर्जी होगा ट्रांसफर पोस्टिंग होगा। कोई जून निर्धारित समय नहीं है। TRE-4 की बहाली जुलाई में आएगी मैं यह बार-बार कह रहा हूं। शिक्षकों की ट्रांसफर पॉलिसी का पोर्टल एक-दो दिनों में जारी हो जाएगा। जिसका शेड्यूल जल्द सामने आने वाला है। इसके बाद शिक्षकों का ट्रांसफर पोस्टिंग शुरू हो जाएगा।

Education Minister Mithilesh Tiwari 22Scope News

RJD की स्थापना दिवस पर शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने कहा- मेरी तरफ से बधाई हो

राजद की स्थापना दिवस पर शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने कहा कि मेरी तरफ से बढ़ाई हो। उनको मगर लोगों को उनकी यादें बहुत ताजा है। 1990 से लेकर 2005 तक बिहार में जो करतूत राजद ने किया है लोगों के याददाश्त में ताजा है। स्कूल के शिक्षक सरकारी स्कूल में अगर धोखाधड़ी करने का काम करेंगे तो शिक्षा विभाग उन पर कड़ी कार्रवाई करने के लिए तैयार बैठी हुई है। राजद सांसद सुधाकर सिंह द्वारा पूर्व बिहार बोर्ड के अध्यक्ष आनंद किशोर पर रिशु श्री से मिलकर बड़ी गड़बड़ी करने का आरोप लगाने के मामले पर कहा कि जांच एजेंसी इसको देखेगी। मगर जो आरोप लगाने वाले सुधाकर सिंह हैं उन पर भी 100 करोड़ के गड़बड़ी का आरोप है। पहले वह अपनी भी सफाई दें।

Education Minister Mithilesh Tiwari 1 22Scope News

यह भी पढ़े : मिथिलेश तिवारी ने सुधाकर सिंह के खिलाफ पटना सिविल कोर्ट में दर्ज किया परिवाद पत्र

Bokaro MSME Day 2026: बोकारो में 17 उद्यमियों को मिला सम्मान,...

Bokaro MSME Day 2026: बुधवार को बोकारो के चास स्थित कांद्रा में गुरु गोबिंद सिंह एजुकेशनल सोसाइटी टेक्निकल कैंपस में 'विश्व MSME दिवस' और...

RJD स्थापना दिवस : तेजस्वी का BJP-NDA पर बड़ा हमला, कहा-...

पटना : राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के कार्यकारी अध्यक्ष व विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने पार्टी के स्थापना दिवस की तैयारियों को लेकर...

बिहार विधान परिषद : 10 नए MLC ने ली शपथ

पटना : बिहार विधान परिषद (MLC) के उपसभागार में आज शाम चार बजे नवनिर्वाचित 10 विधान पार्षदों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई...