बिहार विधान परिषद : 10 नए MLC ने ली शपथ

पटना : बिहार विधान परिषद (MLC) के उपसभागार में आज शाम चार बजे नवनिर्वाचित 10 विधान पार्षदों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। उपसभापति अवधेश नारायण सिंह ने सभी 10 पार्षदों को पद व गोपनीयता की शपथ दिलवायी। इस खास मौके पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार, सीएम सम्राट चौधरी, दोनों डिप्टी सीएम विजय कुमार चौधरी, बिजेंद्र प्रसाद यादव और विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव समेत सभी मंत्री, विधायक, पार्षद व कई बड़े नेता मौजूद थे।

पवन सिंह व निशांत कुमार ने पहली बार MLC के रूप में शपथ ली

आपको बता दें कि सबसे अधिक चर्चा दो नए चेहरों को लेकर है। जिसमें भोजपुरी के पावर स्टार और गायक पवन सिंह और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे एवं स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार शामिल हैं। जो पहली बार एमएलसी के रूप में शपथ ग्रहण की।

Bihar MLC 2 22Scope News

10 सीटों के लिए 10 उम्मीदवारों ने ही किया था नामांकन दाखिल

इनके अलावा जदयू से भारती मेहता, शिवानी देवी प्रजापति और ललन प्रसाद, बीजेपी से संजय मयूख, अनिल ठाकुर और शीला पंडित, एलजेपी (आर) से अशरफ अंसारी और राजद से सुनील सिंह ने शपथ ली। विधान परिषद की 10 सीटों पर हुए द्विवार्षिक चुनाव और उपचुनाव के नतीजे 11 जून को घोषित किए गए थे। जिसमें सभी 10 उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित हुए थे। इनमें बीजेपी और जदयू के 4-4, जबकि एलजेपी (आर) और राजद के 1-1 उम्मीदवार शामिल हैं। 10 सीटों के लिए केवल 10 उम्मीदवारों ने ही नामांकन दाखिल किया था, इसलिए सभी का निर्विरोध निर्वाचन हुआ था।

Bihar MLC 5 22Scope News

Bihar MLC 6 22Scope News

Bihar MLC 4 22Scope News

Bihar MLC 1 22Scope News

Bihar MLC 3 22Scope News

Bihar MLC 7 22Scope News

यह भी पढ़े : सम्राट कैबिनेट की बैठक में लिए गए कई अहम फैसले, 5 नए केंद्रीय विद्यालयों की स्थापना हेतु 5-5 एकड़ आवश्यक सरकारी भूमि की मिली स्वीकृति

Bokaro MSME Day 2026: बोकारो में 17 उद्यमियों को मिला सम्मान,...

Bokaro MSME Day 2026: बुधवार को बोकारो के चास स्थित कांद्रा में गुरु गोबिंद सिंह एजुकेशनल सोसाइटी टेक्निकल कैंपस में 'विश्व MSME दिवस' और...

RJD स्थापना दिवस : तेजस्वी का BJP-NDA पर बड़ा हमला, कहा-...

पटना : राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के कार्यकारी अध्यक्ष व विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने पार्टी के स्थापना दिवस की तैयारियों को लेकर...

सम्राट कैबिनेट की बैठक में लिए गए कई अहम फैसले, 5...

पटना : बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व में बिहार मंत्रिपरिषद की बैठक चल रही है। जिसमें दोनों डिप्टी सीएम विजय कुमार चौधरी,...