Jamshedpur Murder Case: हिमांशु हत्याकांड में तीन और आरोपी गिरफ्तार, शहर बंद का ऐलान, नए SSP की तैनाती

जमशेदपुर के चर्चित हिमांशु हत्याकांड में तीन और आरोपी गिरफ्तार। भाजपा ने शुक्रवार को बंद का ऐलान किया, छह थाना क्षेत्रों में धारा 163 लागू। सरकार ने नए एसएसपी की भी तैनाती की।


Jamshedpur Murder Case जमशेदपुर: चर्चित हिमांशु सिंह हत्याकांड की जांच में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। मामले में फरार चल रहे तीन और आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस अब शेष फरार आरोपियों की तलाश में लगातार छापेमारी कर रही है। पूरे मामले का विस्तृत खुलासा गुरुवार को किए जाने की संभावना है।

इससे पहले पुलिस ने घटनास्थल से सोनू राम सरदार और राहुल को चाकू के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। वहीं, नामजद आरोपी और डीडी बार के मालिक नीरज सिंह की तलाश में बुधवार रात उनके आवास पर छापेमारी की गई, लेकिन वह घर पर नहीं मिले। पुलिस ने मौके से उनकी दो कारों को जब्त कर लिया है।

हिमांशु सिंह के पिता अरविंद सिंह के बयान पर 11 नामजद आरोपियों समेत अन्य लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।


Key Highlights

  • हिमांशु हत्याकांड में तीन और आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार।

  • मुख्य आरोपी नीरज सिंह के घर पुलिस की छापेमारी, दो कार जब्त।

  • भाजपा और आजसू ने शुक्रवार को जमशेदपुर बंद का किया आह्वान।

  • छह थाना क्षेत्रों में धारा 163 के तहत निषेधाज्ञा लागू।

  • सरकार ने एहतेशाम वकारिब को जमशेदपुर का नया एसएसपी बनाया।


Jamshedpur Murder Case:हत्याकांड के विरोध में शुक्रवार को जमशेदपुर बंद

हिमांशु सिंह की हत्या के विरोध में भारतीय जनता पार्टी ने शुक्रवार को जमशेदपुर बंद का आह्वान किया है। आजसू पार्टी ने भी इस बंद को अपना समर्थन दिया है। जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय ने गुरुवार को मशाल जुलूस निकालने और शुक्रवार को बंद सफल बनाने की अपील की है।

संभावित कानून व्यवस्था को देखते हुए धालभूम के एसडीओ अर्णव मिश्रा ने साकची, बिष्टुपुर, सोनारी, कदमा, एमजीएम और मानगो थाना क्षेत्रों में भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएसएस) की धारा 163 के तहत सामान्य निषेधाज्ञा लागू कर दी है।

Jamshedpur Murder Case:मुख्यमंत्री की सख्ती के बाद नए एसएसपी की तैनाती

हिमांशु सिंह हत्याकांड को गंभीरता से लेते हुए राज्य सरकार ने जमशेदपुर पुलिस नेतृत्व में बदलाव किया है। गृह विभाग की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार 2015 बैच के आईपीएस अधिकारी एहतेशाम वकारिब को जमशेदपुर का नया एसएसपी नियुक्त किया गया है। वह इससे पहले सीआईडी में एसपी के पद पर कार्यरत थे।

वहीं 2018 बैच के आईपीएस अधिकारी मनोज स्वर्गियारी को सरायकेला-खरसावां का नया पुलिस अधीक्षक बनाया गया है। वह पूर्व में जैप-3 के कमांडेंट के रूप में कार्यरत थे।

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने इस हत्याकांड को गंभीर मानते हुए अपराध नियंत्रण और कानून व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस की भूमिका पर सवाल उठाए थे। इसके बाद पुलिस प्रशासन में यह बड़ा बदलाव किया गया है।

 

Barhi Gaya Road Railing Missing: बरही गया रोड में डिवाइडर से...

Barhi Gaya Road Railing Missing: गया रोड में सड़क के बीच बने डिवाइडर से लोहे की रैलिंग गायब होने का मामला सामने आया है।...

Jharia Land Subsidence: झगड़ा देखने निकला शख्स, पीछे धंस गयी जमीन;...

Jharia Land Subsidence: बीसीसीएल एरिया-10 के अंतर्गत लिलोरी पथरा इलाके में एक बार फिर अचानक जमीन धंसने से लोगों में दहशत फैल गयी। भू-धंसान की...

Bokaro Sector 12D Fire: बोकारो के सेक्टर-12D में आधी रात भीषण...

Bokaro Sector 12D Fire: सेक्टर-12D में बीती रात करीब दो बजे पवन किराना स्टोर में अचानक भीषण आग लगने से अफरा-तफरी मच गयी। दुकान...