Advertisment

JPSC: पहली बार 8 माह में जेपीएससी मेंस की नतीजे घोषित, 802 अभ्यर्थी हुए सफल, जानें कब से होगा इंटरव्यू

पिछले साल 19 सितंबर को हुई थी 7वीं से 10वीं संयुक्त सिविल सेवा पीटी

रांची : पहली बार 8 माह में जेपीएससी मेंस की नतीजे घोषित- जेपीएससी (JPSC) ने

7वीं से 10वीं संयुक्त सिविल सेवा मुख्य परीक्षा का रिजल्ट घोषित कर दिया है.

शनिवार को जारी हुए रिजल्ट में कुल 802 अभ्यर्थी सफल हुए हैं.

जेपीएससी ने अपनी वेबसाइट पर सफल अभ्यर्थियों का रोल नंबर जारी कर दिया है.

अब 9 से 16 मई तक इंटरव्यू होगा.

इसके बाद विभिन्न संवर्गों के 252 पदों के लिए अंतिम रिजल्ट जारी किया जाएगा.

झारखंड गठन के बाद ऐसा पहली बार है जब प्रारंभिक परीक्षा के

रिकॉर्ड आठ महीने बाद ही मुख्य परीक्षा का रिजल्ट जारी किया गया है.

आमतौर पर अब तक इसमें करीब दो साल का समय लग जाता था.

इस बार 19 सितंबर 2021 को प्रारंभिक परीक्षा हुई थी.

इसके बाद मुख्य परीक्षा 11 से 13 मार्च तक रांची के 11 केंद्रों पर ली गई थी.

इसके 47 दिन बाद ही मुख्य परीक्षा के नतीजे आ गए.

गौरतलब है कि यह परीक्षा चार वर्षों 2019 से 2020 तक के लिए एक साथ ली गई थी. दरअसल जेपीएससी अक्सर विवादों में घिरा रहता हे. इस बार जल्दी परिणाम देकर अपनी छवि बेहतर बनाने की कोशिश की है.

पीटी का रिजल्ट जारी होते ही शुरू हो गया था विवाद

पीटी का रिजल्ट एक नवंबर 2021 को घोषित हुआ था. 4293 अभ्यर्थी सफल हुए. लेकिन रिजल्ट जारी होते ही परीक्षा विवादों में आ गई. मामला हाईकोर्ट पहुंच गया. आरोप था कि पीटी के रिजल्ट में आरक्षण का लाभ दिया गया, जबकि विज्ञापन में इसका कोई जिक्र नहीं था. सामान्य कैटेगरी की 114 सीटें हैं, लेकिन सामान्य वर्ग के 768 अभ्यर्थी ही पास हुए. इसलिए नए सिरे से रिजल्ट जारी की जाए.

17 फरवरी को पीटी का जारी किया गया संशोधित रिजल्ट

हाईकोर्ट में मामला जाने के बाद जेपीएससी ने 28 से 30 जनवरी तक होने वाली मुख्य परीक्षा स्थगित कर दी. सरकार की ओर से कोर्ट को बताया गया कि तीन सप्ताह में संशोधित रिजल्ट जारी किया जाएगा. 17 फरवरी को आयोग ने पीटी का संशोधित रिजल्ट जारी किया. इसमें पास होने वाले अभ्यर्थियों की संख्या 4293 से बढ़कर 4885 हो गई. सामान्य वर्ग की सीटें भी 768 से बढ़कर 1552 हो गई.

आधी रात को पुलिसिया कार्रवाई, 11 JPSC अभ्यर्थियों को लिया हिरासत में, बॉन्ड बेल साइन करने पहुंचे एसडीओ ऑफिस

Jharkhand Chamber Election 2026: झारखंड चैंबर चुनाव का ऐलान, जानिए नामांकन...

Jharkhand Chamber Election 2026: फेडरेशन ऑफ झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज का चुनाव 13 सितंबर 2026 को मारवाड़ी भवन, हरमू रोड में आयोजित...

Dhanbad Railway Employee House Theft: धनबाद में रेलवे कर्मचारी के बंद...

Dhanbad Railway Employee House Theft: धनसार थाना क्षेत्र के यमुना विहार कॉलोनी, बरमसिया फुटबॉल मैदान के समीप रेलवे कर्मचारी के बंद आवास को चोरों...

Chhatabad Bhudhansan: छाताबाद भूधसान पर सियासत तेज, मुआवजा और पुनर्वास की...

Chhatabad Bhudhansan, धनबाद: कतरास थाना क्षेत्र के छाताबाद में 7 अगस्त को हुए भूधसान की घटना के बाद प्रभावित परिवारों का आंदोलन लगातार जारी...