Jamshedpur Bandh Today: हिमांशु हत्याकांड के विरोध में आज शहर बंद, प्रशासन अलर्ट, धारा 163 लागू

जमशेदपुर में हिमांशु हत्याकांड और बिगड़ती कानून व्यवस्था के विरोध में आज भाजपा ने बंद बुलाया है। कई दलों का समर्थन, छह थाना क्षेत्रों में धारा 163 लागू, प्रशासन हाई अलर्ट पर।


Jamshedpur Bandh Today जमशेदपुर: शहर में बिगड़ती कानून व्यवस्था और हिमांशु सिंह हत्याकांड के विरोध में शुक्रवार, 3 जुलाई को भारतीय जनता पार्टी ने जमशेदपुर बंद का आह्वान किया है। इस बंद को जदयू, आजसू, एनसीपी, लोजपा समेत कई राजनीतिक दलों और सामाजिक संगठनों का समर्थन मिला है। संभावित विरोध प्रदर्शन को देखते हुए जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में है।

Jamshedpur Bandh Today:छह थाना क्षेत्रों में धारा 163 लागू, सुरक्षा व्यवस्था कड़ी

बंदी के मद्देनजर धालभूम के एसडीओ ने शहर के छह प्रमुख थाना क्षेत्रों में बीएनएसएस की धारा 163 के तहत लागू निषेधाज्ञा की अवधि 3 जुलाई की रात 10 बजे तक बढ़ा दी है। पुलिस और प्रशासन ने संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त सुरक्षा बलों की तैनाती की है ताकि किसी भी अप्रिय घटना से निपटा जा सके।


Key Highlights:

  • हिमांशु हत्याकांड के विरोध में आज भाजपा का जमशेदपुर बंद।

  • जदयू, आजसू, एनसीपी और लोजपा सहित कई दलों का समर्थन।

  • छह थाना क्षेत्रों में धारा 163 की अवधि 3 जुलाई रात 10 बजे तक बढ़ाई गई।

  • मामले में अब तक पांच आरोपी गिरफ्तार, मुख्य आरोपी अब भी फरार।

  • एडीजी ने पीड़ित परिवार को बहू के नियुक्ति पत्र का भरोसा दिया।


Jamshedpur Bandh Today:मशाल जुलूस निकाल बंद को सफल बनाने की अपील

बुधवार शाम भाजपा विधायक पूर्णिमा साहू, पार्टी प्रवक्ता अभय सिंह, जदयू नेताओं तथा विधायक सरयू राय के नेतृत्व में मशाल जुलूस निकाला गया। इस दौरान लोगों से बंद को सफल बनाने की अपील की गई। नेताओं ने कहा कि शहर में लगातार बिगड़ती कानून व्यवस्था और हिमांशु सिंह हत्याकांड के आरोपियों की गिरफ्तारी में हो रही देरी के खिलाफ यह बंद आयोजित किया जा रहा है।

Jamshedpur Bandh Today:पांच आरोपी गिरफ्तार, मुख्य आरोपी अब भी फरार

पुलिस के अनुसार हिमांशु सिंह की हत्या और प्रत्युष पर चापड़ से हमले के मामले में अब तक पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है, जिनमें तीन नाबालिग शामिल हैं। हालांकि मुख्य आरोपी विश्वनाथ मंडल अब भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। जांच में सामने आया है कि घटना को अंजाम देने के बाद वह अपने साथियों के साथ शनिवार रात वाहन से चाईबासा भाग गया था। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एहतेशाम वकारिब ने बताया कि मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।

Jamshedpur Bandh Today:पीड़ित परिवार को नौकरी का भरोसा

गुरुवार को हिमांशु सिंह के पिता अरविंद सिंह ने एडीजी मनोज कौशिक से मुलाकात कर बेटे के हत्यारों की गिरफ्तारी और न्याय की मांग की। उन्होंने अपनी बहू रिचा कुमारी को मिलने वाली सरकारी नौकरी की प्रगति की भी जानकारी ली। अरविंद सिंह के अनुसार एडीजी ने आश्वासन दिया है कि शुक्रवार को उपायुक्त के माध्यम से उनकी बहू को नियुक्ति पत्र सौंप दिया जाएगा।


Bihar Cooperative Policy 2026: सहकारी समितियों में होंगे बदलाव, पैक्स को...

Bihar Cooperative Policy 2026: बिहार राज्य सहकारी नीति 2026 के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर सहकारिता विभाग ने सहकारी अधिनियम और नियमावली में आवश्यक संशोधनों पर...

Hemant Soren: डिस्चार्ज पिटीशन खारिज होने के बाद हाई कोर्ट पहुंचे...

रांची के बरगाई 8.86 एकड़ जमीन मामले में डिस्चार्ज पिटीशन खारिज होने के बाद सीएम हेमंत सोरेन ने झारखंड हाई कोर्ट में क्रिमिनल रिवीजन...

Bihar Balika PhD Fellowship: हर साल 1000 छात्राओं का चयन, 4...

Bihar Balika PhD Fellowship: बिहार सरकार ने उच्च शिक्षा और शोध के क्षेत्र में छात्राओं को प्रोत्साहित करने के लिए मुख्यमंत्री बालिका पीएचडी फेलोशिप...