आपसी विवाद में बड़े भाई ने छोटे भाई व उसके दंपती पर किया जानलेवा हमला, दोनों गंभीर रूप से घायल

बेतिया : बेतिया जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के पूर्वी करगहिया वार्ड संख्या-31 में पैसों के लेन-देन के विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। आरोप है कि बड़े भाई ने अपने छोटे भाई और उसकी पत्नी पर लोहे की रॉड व ईंट-पत्थर से जानलेवा हमला कर दिया। जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों का इलाज जीएमसीएच बेतिया में चल रहा है।

उनके बड़े भाई राजेश राम का पुत्र उनके घर पर ईंट-पत्थर फेंक रहा था – घायल रोमित राम

घायल रोमित राम ने बताया कि उनके बड़े भाई राजेश राम का पुत्र उनके घर पर ईंट-पत्थर फेंक रहा था। जब उन्होंने इसका विरोध करते हुए कारण पूछा तो बड़े भाई, भाभी, उनके पुत्र समेत अन्य लोगों ने गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर आरोपितों ने लोहे की रॉड और ईंट-पत्थर से हमला कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया।

Betia Hamla 1 22Scope News

रोमित राम ने कहा- बीच-बचाव करने पहुंचीं उनकी पत्नी अंशु कुमारी को भी आरोपितों ने नहीं बख्शा

रोमित राम ने बताया कि बीच-बचाव करने पहुंचीं उनकी पत्नी अंशु कुमारी को भी आरोपितों ने नहीं बख्शा और उन पर भी हमला कर घायल कर दिया। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को तत्काल जीएमसीएच बेतिया में भर्ती कराया गया। मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की छानबीन कर रही है।

Betia Hamla 2 22Scope News

यह भी पढ़े : ज्वेलरी लूट मामले का खुलासा, नगद व मोबाइल के साथ 5 अपराधी गिरफ्तार

दीपक कुमार की रिपोर्ट

‘सोमनाथ स्वाभिमान पर्व-1000 वर्ष की अद्भुत आस्था’ के उपलक्ष्य में 1100...

पटना : संस्कृति मंत्रालय भारत सरकार द्वारा आयोजित 'सोमनाथ स्वाभिमान पर्व-1000 वर्ष की अद्भुत आस्था' के उपलक्ष्य में बिहार सरकार द्वारा लगभग 1100 श्रद्धालुओं...

Deoghar Bridge Wall Collapse: मुख्यमंत्री ग्राम सेतु योजना के पुल में...

Deoghar Bridge Wall Collapse: सरथ विधानसभा क्षेत्र के पाथलजोर और धनपालसी गांवों के बीच एक नाले पर 'मुख्यमंत्री ग्राम सेतु योजना' के तहत बने ऊंचे...

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव : खत्म होगा पिता-पुत्र का 3 दशक पुराना...

पटना : बिहार के राजधानी पटना जिला में बांकीपुर विधानसभा सीट पर उपचुनाव होगा। कल यानी दो जुलाई को भारत निर्वाचन आयोग ने बांकीपुर...