Advertisment

Ranchi Crime: ज्वेलरी शॉप पर फायरिंग की साजिश नाकाम, प्रिंस खान का शूटर गिरफ्तार

रांची में ज्वेलरी दुकान पर फायरिंग की साजिश पुलिस ने नाकाम कर दी। प्रिंस खान के गुर्गे शिवा डोम और उसके सहयोगी को गिरफ्तार कर 4 पिस्टल व 80 कारतूस बरामद किए गए।


Ranchi Crime रांची: रांची की एक ज्वेलरी दुकान पर फायरिंग कर दहशत फैलाने की साजिश को पुलिस ने समय रहते विफल कर दिया। धनबाद, रामगढ़ और रांची पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में वासेपुर के फरार गैंगस्टर प्रिंस खान के कथित गुर्गे और हथियार सप्लायर शिवराज उर्फ शिवा डोम को गिरफ्तार किया गया। हथियारों की बरामदगी के दौरान आरोपी ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में उसके पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

Ranchi Crime:पूछताछ में ज्वेलरी दुकान पर फायरिंग की साजिश का खुलासा

पुलिस पूछताछ में शिवा ने खुलासा किया कि रंगदारी नहीं मिलने पर रांची की एक ज्वेलरी दुकान पर फायरिंग कराने की योजना बनाई गई थी। उसके अनुसार, गैंगस्टर प्रिंस खान ने उसे इस वारदात के लिए हथियार उपलब्ध कराने की जिम्मेदारी सौंपी थी।

पुलिस का दावा है कि आरोपी के मोबाइल फोन से प्रिंस खान और सुजीत सिन्हा के साथ हुई चैट के साक्ष्य मिले हैं। पूछताछ में शिवा ने यह भी बताया कि उसे सुजीत सिन्हा से दो लाख रुपये और प्रिंस खान से एक लाख रुपये मिले थे।


Key Highlights

• रांची की ज्वेलरी दुकान पर फायरिंग की साजिश पुलिस ने विफल की।

• वासेपुर गैंगस्टर प्रिंस खान का गुर्गा शिवा डोम गिरफ्तार।

• पुलिस पर फायरिंग के बाद जवाबी कार्रवाई में आरोपी के पैर में गोली लगी।

• दो आरोपियों से 4 पिस्टल, 80 जिंदा कारतूस और मोबाइल फोन बरामद।

• मोबाइल चैट में प्रिंस खान और सुजीत सिन्हा से संपर्क के साक्ष्य मिलने का दावा।


Ranchi Crime:4 पिस्टल और 80 कारतूस बरामद, दूसरा आरोपी भी गिरफ्तार

शिवा की निशानदेही पर पुलिस ने भुरकुंडा स्थित बंद केंद्रीय विद्यालय परिसर से दो पिस्टल, 60 जिंदा कारतूस और दो मोबाइल फोन बरामद किए। आरोपी ने बताया कि उसने कुल चार हथियार खरीदे थे, जिनमें से दो पिस्टल उसने कुजू निवासी आरिज आलम उर्फ ट्विंकल को दिए थे।

इसके बाद पुलिस ने आरिज आलम को भी गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से दो पिस्टल और 20 जिंदा कारतूस बरामद किए गए। इस कार्रवाई में कुल चार पिस्टल और 80 जिंदा कारतूस जब्त किए गए हैं।

Ranchi Crime:बदले की भावना से जुड़ा था गैंग से संपर्क

पुलिस जांच के अनुसार, फरवरी में शिवा के पिता बिहारी राम पर फायरिंग हुई थी, जिसका संदेह राहुल गिरोह पर था। इसके बाद वह बदला लेना चाहता था। पूछताछ में सामने आया कि 14 मई को जेल से बाहर आने के बाद सुजीत सिन्हा ने उसे प्रिंस खान के लिए काम करने का प्रस्ताव दिया। इसके बाद उसकी प्रिंस खान से बातचीत हुई। शिवा ने कथित तौर पर प्रिंस खान से कहा कि वह उसका काम करेगा, लेकिन बदले में राहुल दुबे की हत्या में मदद चाहता है। पुलिस इस पूरे नेटवर्क और इसके आपराधिक संबंधों की जांच में जुटी है।


Highlights

14th JPSC PT 2025: सीबीआई जांच की मांग पर सुप्रीम कोर्ट...

 14वीं जेपीएससी पीटी 2025 में कथित अनियमितताओं की सीबीआई जांच की मांग वाली पीआईएल पर सुप्रीम कोर्ट में 24 अगस्त को सुनवाई होगी।14th JPSC...

Jharkhand Police Constable Recruitment 2015: सुप्रीम कोर्ट का बड़ा आदेश, पात्र...

 झारखंड पुलिस सिपाही भर्ती 2015 के नियुक्ति से वंचित अभ्यर्थियों को सुप्रीम कोर्ट से राहत मिली है। पात्र उम्मीदवारों की चार सप्ताह में नियुक्ति...

Diwali Flight Fare: दीपावली से पहले रांची आने का हवाई किराया...

दीपावली से दो माह पहले ही रांची आने वाली फ्लाइट्स का किराया बढ़ने लगा है। दिल्ली, मुंबई, चेन्नई और बेंगलुरु से टिकट डेढ़ से...