जाली नोट के बड़े रैकेट का खुलासा, अवैध सामान के साथ एक करोड़ से ज्यादा जब्त, 2 गिरफ्तार

मोतिहारी : पूर्वी चंपारण पुलिस ने कल्याणपुर थाना क्षेत्र के भोपतपुर में बड़ी कार्रवाई करते हुए कथित जाली नोट और ठगी गिरोह के खिलाफ मंगलवार की रात छापेमारी अभियान चलाया। पुलिस ने सुलेमान अंसारी और इम्तियाज के ठिकानों पर रेड कर चार लोगों को हिरासत में लिया है। कार्रवाई के दौरान करीब एक करोड़ रुपए के कथित फेक नोट, 13 लाख रुपए नकद, 38 सोने के बिस्किट (फाइन व रोल गोल्ड), हथियार, गोलियां और एक वाहन बरामद होने की जानकारी सामने आई है।

पूछताछ में खुलासा हुआ कि गिरोह लोगों को 5 हजार के बदले 15 हजार देने का झांसा देता था

पूछताछ में खुलासा हुआ कि गिरोह लोगों को पांच हजार रुपए के बदले 15 हजार रुपए देने का झांसा देता था। शुरुआत में असली नोट देकर भरोसा जीतता, फिर ऊपर असली और नीचे ‘चिल्ड्रन्स बैंक’ के नकली नोट रखकर ठगी करता था। बड़ी रकम के मामलों में पुलिस की वर्दी पहनकर रुपए छीन लेने की भी बात सामने आई है। एसडीपीओ सदर-1 और सदर-2 के नेतृत्व में दो प्रशिक्षु डीएसपी व पांच थानों की पुलिस ने कार्रवाई की। पुलिस ने बताया कि छापेमारी जारी है और विस्तृत जानकारी प्रेसवार्ता में दी जाएगी।

Motihari Fake Note 1 22Scope News

Motihari Fake Note 2 22Scope News

यह भी पढ़े : पुलिस व SSB की संयुक्त कार्रवाई, सैनिक रोड के पास दबोची गई यूक्रेन की विदेशी महिला

सोहराब आलम की रिपोर्ट

CBSE Board Exam 2027: 10वीं-12वीं के प्राइवेट छात्रों के आवेदन शुरू,...

CBSE Board Exam 2027 के लिए 10वीं और 12वीं के प्राइवेट छात्रों के आवेदन शुरू हो गए हैं। बिना लेट फीस 23 अक्टूबर तक...

GST Reform: जीएसटी में बड़ा बदलाव, अब गिरफ्तारी से पहले कोर्ट...

GST Council के फैसलों से कारोबारियों को राहत मिलने का दावा। टैक्स चोरी के आपराधिक मामलों की सीमा 1 करोड़ से बढ़ाकर 5 करोड़...

JSSC CGL Case: झारखंड हाईकोर्ट ने परीक्षा रद्द करने के फैसले...

JSSC CGL परीक्षा रद्द करने के राज्य सरकार के फैसले को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर झारखंड हाईकोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखा। पेपर लीक...