जमशेदपुर के मानगो गुरुद्वारा रोड पर राहुल कुमार सिंह उर्फ राहुल बच्चा की लाठी, ईंट, पत्थर और गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना के बाद टीएमएच में हंगामा हुआ।
Jamshedpur Crime जमशेदपुर: जमशेदपुर के मानगो थाना क्षेत्र में बुधवार शाम अपराधियों ने एक युवक की बेरहमी से हत्या कर दी। गुरुद्वारा रोड पर हुई इस वारदात में राहुल कुमार सिंह उर्फ राहुल बच्चा की कथित तौर पर लाठी, डंडे, ईंट, पत्थर और गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत फैल गई, जबकि टीएमएच में परिजनों और समर्थकों ने जमकर हंगामा किया।
Jamshedpur Crime:25 से 30 युवकों ने मिलकर किया हमला
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बुधवार शाम करीब सात बजे राहुल कुमार सिंह उर्फ राहुल बच्चा गुरुद्वारा रोड स्थित श्रीराम स्टोर और मजार के पास अपनी गाड़ी के साथ खड़ा था। इसी दौरान करीब 25 से 30 युवक वहां पहुंचे और उस पर हमला कर दिया। आरोप है कि हमलावरों ने पहले लाठी और डंडों से मारपीट की, फिर ईंट और पत्थरों से हमला किया। इसके बाद गोली मारकर उसकी हत्या कर दी गई। फिलहाल राहुल को कितनी गोलियां लगीं, इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
Key Highlights
मानगो गुरुद्वारा रोड पर राहुल कुमार सिंह उर्फ राहुल बच्चा की हत्या।
25 से 30 युवकों पर लाठी, डंडे, ईंट, पत्थर और गोली से हमला करने का आरोप।
घायल राहुल को टीएमएच ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित किया।
घटना के बाद टीएमएच में परिजनों और समर्थकों का हंगामा, गिरफ्तारी की मांग।
पुलिस ने जांच शुरू की, आरोपियों की तलाश में छापेमारी जारी।
Jamshedpur Crime:टीएमएच में डॉक्टरों ने मृत घोषित किया
हमले के बाद राहुल के साथी उसे गंभीर हालत में बाइक से लेकर टाटा मेन हॉस्पिटल (टीएमएच) पहुंचे। वहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। राहुल की मौत की खबर मिलते ही उसके समर्थकों और परिजनों में आक्रोश फैल गया।
Jamshedpur Crime:अस्पताल में हंगामा, पुलिस जांच में जुटी
राहुल की मौत के बाद टीएमएच में मौजूद उसके समर्थकों ने हत्या के आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग को लेकर हंगामा किया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझाकर स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। साथ ही हमलावरों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। पुलिस का कहना है कि सभी पहलुओं की जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
Highlights


















