Bank PO Exam 2026: SBI PO और IBPS PO की तैयारी के लिए अपनाएं Smart Strategy, एक्सपर्ट ने बताए सफलता के टिप्स

SBI PO और IBPS PO 2026 परीक्षा की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए एक्सपर्ट की सलाह। जानें स्मार्ट स्टडी प्लान, महत्वपूर्ण विषय, टाइम मैनेजमेंट और सफलता के टिप्स।


Bank PO Exam 2026 रांची: बैंकिंग सेक्टर में नौकरी का सपना देख रहे युवाओं के लिए आने वाले महीने बेहद महत्वपूर्ण हैं। SBI और इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सोनल सेलेक्शन (IBPS) की प्रोबेशनरी ऑफिसर (PO) और मैनेजमेंट ट्रेनी (MT) भर्ती परीक्षाएं नजदीक हैं। ऐसे में अभ्यर्थियों के पास तैयारी के लिए सीमित समय बचा है। प्रतियोगी परीक्षा विशेषज्ञों का कहना है कि इस समय लंबी पढ़ाई के बजाय स्मार्ट रणनीति, नियमित अभ्यास और बेहतर समय प्रबंधन सफलता की कुंजी साबित होगी।

आईबीपीएस पीओ और मैनेजमेंट ट्रेनी के 6715 पदों तथा एसबीआई पीओ के 1500 पदों पर भर्ती प्रक्रिया चल रही है। दोनों परीक्षाओं की प्रारंभिक परीक्षा अगस्त में आयोजित होगी, जबकि मुख्य परीक्षा सितंबर और अक्टूबर में होगी।

Bank PO Exam 2026: इन विषयों पर करें सबसे ज्यादा फोकस

प्रतियोगिता परीक्षा विशेषज्ञ और श्योर सक्सेस सेंटर के निदेशक सुनील जायसवाल के अनुसार, रीजनिंग एबिलिटी में पजल, सीटिंग अरेंजमेंट, सिलोजिज्म, इनइक्वालिटी, ब्लड रिलेशन, कोडिंग-डिकोडिंग और इनपुट-आउटपुट जैसे टॉपिक्स का रोजाना अभ्यास करना चाहिए।

क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड में प्रतिशत, लाभ-हानि, अनुपात, साधारण और चक्रवृद्धि ब्याज, समय एवं कार्य, समय-दूरी, संख्या पद्धति, डेटा इंटरप्रिटेशन और अंकगणित आधारित प्रश्नों पर मजबूत पकड़ बनानी होगी।

अंग्रेजी भाषा के लिए रीडिंग कॉम्प्रिहेंशन, क्लोज टेस्ट, पैरा जंबल, एरर स्पॉटिंग, शब्दावली और ग्रामर की नियमित प्रैक्टिस करें। साथ ही प्रतिदिन समाचार पत्र पढ़ने की आदत विकसित करें।


Key Highlights:

  • अगस्त में होगी SBI PO और IBPS PO प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा सितंबर और अक्टूबर में।

  • आईबीपीएस में 6715 और एसबीआई में 1500 पीओ पदों पर भर्ती प्रक्रिया जारी।

  • एक्सपर्ट ने 6 से 8 घंटे की स्मार्ट स्टडी प्लान और 50-10 नियम अपनाने की सलाह दी।

  • रीजनिंग, क्वांट, इंग्लिश और करेंट अफेयर्स पर विशेष फोकस करने की जरूरत।

  • मॉक टेस्ट और उसके विश्लेषण को तैयारी का अनिवार्य हिस्सा बनाने की सलाह।


Bank PO Exam 2026: करेंट अफेयर्स और बैंकिंग अवेयरनेस को न करें नजरअंदाज

मुख्य परीक्षा में बैंकिंग एवं करेंट अफेयर्स का विशेष महत्व होता है। अभ्यर्थियों को पिछले छह से आठ महीनों की राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, आर्थिक और बैंकिंग से जुड़ी प्रमुख घटनाओं का अध्ययन करना चाहिए। इसके अलावा सरकारी योजनाएं, आरबीआई की मौद्रिक नीति, केंद्रीय बजट, वित्तीय संस्थान और महत्वपूर्ण नियुक्तियां भी तैयारी का हिस्सा होनी चाहिए।

6 से 8 घंटे की पढ़ाई को ऐसे करें मैनेज

एक्सपर्ट के अनुसार यदि अभ्यर्थी प्रतिदिन 6 से 8 घंटे पढ़ाई कर सकते हैं, तो समय का सही विभाजन जरूरी है।

  • 2 घंटे क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड
  • 2 घंटे रीजनिंग
  • 1.5 घंटे अंग्रेजी
  • 1 घंटा करेंट अफेयर्स और बैंकिंग अवेयरनेस
  • 30 मिनट कंप्यूटर रिविजन
  • 1 घंटा मॉक टेस्ट और उसका विश्लेषण

उन्होंने 50-10 नियम अपनाने की सलाह दी है। इसके तहत 50 मिनट पढ़ाई और 10 मिनट का ब्रेक लेने से एकाग्रता बनी रहती है और मानसिक थकान कम होती है। सुबह के समय गणित और रीजनिंग जैसे कठिन विषयों की तैयारी करें, जबकि शाम को करेंट अफेयर्स, शब्दावली और रिविजन पर ध्यान दें।

विशेषज्ञों का कहना है कि बैंकिंग परीक्षाएं केवल विषय ज्ञान की नहीं बल्कि गति, सटीकता और निर्णय क्षमता की भी परीक्षा होती हैं। इसलिए परीक्षा पैटर्न और सिलेबस को अच्छी तरह समझकर अधिक अंक दिलाने वाले विषयों पर फोकस करना सफलता की संभावना को बढ़ा सकता है।


Highlights

Jharkhand High Court Verdict: धनबाद जमीन रजिस्ट्री मामले में 4 Sub...

झारखंड हाईकोर्ट ने धनबाद जमीन रजिस्ट्री गड़बड़ी मामले में चार पूर्व सब रजिस्ट्रारों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई रद्द कर दी। कोर्ट ने निबंधन पदाधिकारी...

Jharkhand Malaria Alert: पश्चिमी सिंहभूम के 86 गांव Red Zone में,...

झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम के 86 गांव मलेरिया रेड जोन में शामिल। मिशन उदय M 2.0 में 700 पीएफ मरीज मिले, 352 संक्रमितों में...

JSSC Excise Constable Paper Leak: 2400 पन्नों की Chargesheet दाखिल, 179...

JSSC उत्पाद सिपाही भर्ती परीक्षा पेपर लीक मामले में रांची पुलिस ने 2400 पन्नों की चार्जशीट दाखिल की। 179 आरोपी नामजद, जांच में फर्जी...