वन विभाग ने बड़ी कार्रवाई, होटल से 19.5 किलो पैंगोलिन की छाल बरामद, हिरासत में 4 संदिग्ध

गयाजी : गया के शेरघाटी में वन विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक होटल से 19.5 किलो पैंगोलिन की छाल बरामद की है। मामले में चार संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। बरामद छाल की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में करोड़ों रुपए बताई जा रही है। शेरघाटी वन क्षेत्र पदाधिकारी नीतिकेश कुमार ने इसकी जानकारी दी।

गुप्त सूचना पर वन विभाग की टीम ने होटल में छापेमारी की, तलाशी के दौरान बरामद हुई पैंगोलिन की छाल

गुप्त सूचना पर वन विभाग की टीम ने केके पैलेस होटल में छापेमारी की। तलाशी के दौरान 19.5 किलो पैंगोलिन की छाल बरामद हुई, जिसे मौके पर ही जब्त कर लिया गया। कार्रवाई के दौरान चार लोगों को हिरासत में लिया गया। प्रारंभिक जांच में आशंका है कि प्रतिबंधित वन्यजीव उत्पाद को अंतरराष्ट्रीय तस्करी नेटवर्क के जरिए विदेश भेजने की तैयारी थी। वन विभाग पूरे नेटवर्क की जांच में जुटा है।

Gaya Police 1 5 22Scope News

यह भी पढ़े : हत्या के आरोपितों को छोड़ने पर फूटा गुस्सा, परिजनों ने आगजनी कर किया रोड जाम, पहले थाना पर किया हंगामा

आशीष कुमार की रिपोर्ट

Ranchi CBI Raid: रिश्वतखोरी के आरोप में 3 सरकारी अधिकारी गिरफ्तार,...

Ranchi CBI Raid: केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने रांची में कथित रिश्वतखोरी के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए डोरंडा स्थित रीजनल पे एंड अकाउंट्स...

Pakur Murder Case: पाकुड़ में हत्या के दोषी को उम्रकैद, कोर्ट...

Pakur Murder Case: अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश प्रथम कुमार क्रांति प्रसाद की अदालत ने महेशपुर थाना कांड संख्या 169/2023 में हत्यारोपी सोबेन मरांडी को...

Jharkhand Tree Rakhi Campaign: रक्षाबंधन पर झारखंड के 700 गांवों में...

Jharkhand Tree Rakhi Campaign: रक्षाबंधन के अवसर पर झारखंड में पर्यावरण संरक्षण को लेकर अनोखी पहल की जा रही है। शुक्रवार को राज्य के 24...