Marriage Fraud Case: शादीशुदा बेटे की दोबारा शादी कर 35 लाख की ठगी, BIT पुलिस ने माता-पिता को भेजा जेल

रांची के बीआईटी थाना क्षेत्र में शादीशुदा बेटे को अविवाहित बताकर विवाह कराने और 35 लाख रुपये की कथित ठगी के मामले में पुलिस ने आरोपी के माता-पिता को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।


Marriage Fraud Case रांची: राजधानी के बीआईटी थाना क्षेत्र में शादीशुदा बेटे को अविवाहित बताकर दूसरी शादी कराने और करीब 35 लाख रुपये की कथित ठगी के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। हजारीबाग जिले के कटकमदाग थाना क्षेत्र के ओदरना गांव निवासी भुनेश्वर महतो और सरिता देवी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। वहीं, मामले का मुख्य आरोपी सुनील कुमार फरार है, जिसकी तलाश जारी है।

Marriage Fraud Case:पीड़िता की शिकायत पर दर्ज हुआ मामला

बीआईटी थाना में आराधना डे की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज की गई थी। मामले के अनुसंधानकर्ता विनय कुमार राम के अनुसार आरोपियों ने कथित साजिश के तहत पहले से विवाहित अपने बेटे सुनील कुमार का विवाह केदल पंचायत स्थित गौतम ग्रीन सिटी निवासी आराधना डे से करा दिया। शिकायत के अनुसार, आराधना डे पहले से विवाहित थीं और उनके पति का निधन हो चुका था। उनकी एक बेटी भी है।


Key Highlights

  • शादीशुदा बेटे को अविवाहित बताकर दोबारा शादी कराने का आरोप।

  • 35 लाख रुपये की कथित ठगी मामले में आरोपी के माता-पिता गिरफ्तार।

  • मुख्य आरोपी सुनील कुमार फरार, पुलिस कर रही तलाश।

  • पीड़िता के नाम पर ट्रक और हाइवा खरीदकर 22.17 लाख रुपये का ऋण लेने का आरोप।

  • बीआईटी थाना में दर्ज मामले की जांच जारी।


Marriage Fraud Case:पीड़िता के नाम पर लिया गया लाखों रुपये का ऋण

आरोप है कि सास-ससुर के दबाव में 20 अप्रैल 2020 को बीआईटी चौक स्थित दुर्गा मंदिर में विवाह कराया गया। इसके बाद आराधना डे के नाम पर एक ट्रक और एक हाइवा खरीदा गया। इन वाहनों के लिए लिए गए ऋण की 18,507 रुपये मासिक ईएमआई पीड़िता के बैंक खाते से कटती रही। शिकायत के अनुसार उनके नाम पर कुल 22,17,312 रुपये का ऋण लिया गया।

Marriage Fraud Case:घर बनाने के नाम पर 35 लाख रुपये ठगने का आरोप

एफआईआर के मुताबिक, इसके बाद सुनील कुमार और उसके माता-पिता ने दो लाख रुपये की अतिरिक्त मांग भी की। पीड़िता का आरोप है कि घर निर्माण के नाम पर उससे कुल करीब 35 लाख रुपये ले लिए गए, लेकिन न तो घर बनाया गया और न ही राशि वापस की गई।

Marriage Fraud Case:मुख्य आरोपी की तलाश जारी

पुलिस ने आरोपी दंपति को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। वहीं, मुख्य आरोपी सुनील कुमार की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। मामले की जांच जारी है।


Dhanbad Marriage Fraud Case: शादी के नाम पर ठगी का खेल!...

Dhanbad Marriage Fraud Case: धनबाद पुलिस ने शादी के नाम पर ठगी और मारपीट करने वाले एक गिरोह का पर्दाफाश करने का दावा किया...

Hemant Soren:बड़गाईं जमीन मामले में Hemant Soren की याचिका पर सुनवाई,...

बड़गाईं की 8.86 एकड़ जमीन से जुड़े मनी लांड्रिंग मामले में हेमंत सोरेन की याचिका पर झारखंड हाई कोर्ट ने ईडी से 16 सितंबर...

Koderma Vrindaha Waterfall Accident: सेल्फी-रील के चक्कर में फिर हादसा, वृंदाहा...

Koderma Vrindaha Waterfall Accident: तिलैया थाना क्षेत्र स्थित वृंदाहा वॉटरफॉल में नहाने के दौरान एक किशोर के पानी में डूबने की सूचना है। किशोर...