रांची में 1 सितंबर 2026 से अग्निवीर भर्ती रैली शुरू होगी। उपायुक्त ने सुरक्षा, मेडिकल सुविधा, लाइटिंग, शेल्टर और अभ्यर्थियों की सभी आवश्यक व्यवस्थाओं को लेकर अधिकारियों को निर्देश दिए।
Agniveer Rally 2026 रांची: रांची में एक सितंबर 2026 से प्रस्तावित अग्निवीर भर्ती रैली को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री की अध्यक्षता में समाहरणालय में आयोजित समीक्षा बैठक में भर्ती रैली के दौरान अभ्यर्थियों की सुविधा, सुरक्षा और आधारभूत व्यवस्थाओं की विस्तार से समीक्षा की गई। संबंधित विभागों के अधिकारियों को सभी तैयारियां समय पर और गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरी करने के निर्देश दिए गए।
Agniveer Rally 2026:12 से 13 दिनों तक चलेगी भर्ती रैली
बैठक में सेना के अधिकारी एमके शर्मा ने बताया कि अग्निवीर भर्ती रैली का आयोजन एक सितंबर से शुरू होगा और यह लगभग 12 से 13 दिनों तक चलेगा। अभ्यर्थियों की प्रवेश प्रक्रिया प्रत्येक दिन रात 12 बजे से प्रारंभ होगी। इसे देखते हुए भर्ती स्थल पर पर्याप्त लाइटिंग, जेनरेटर बैकअप, एलईडी स्क्रीन, पब्लिक एड्रेस सिस्टम, इंटरनेट सुविधा, स्वच्छता और सैनिटेशन की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा गया।
Key Highlights
रांची में 1 सितंबर से अग्निवीर भर्ती रैली का आयोजन होगा।
भर्ती रैली 12 से 13 दिनों तक चलने का प्रस्ताव है।
अभ्यर्थियों की प्रवेश प्रक्रिया रात 12 बजे से शुरू होगी।
मेडिकल सुविधा, एंबुलेंस, चिकित्सक और कूलिंग रूम की व्यवस्था रहेगी।
उपायुक्त ने सुरक्षा, स्वच्छता, लाइटिंग और वाटरप्रूफ शेल्टर की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
Agniveer Rally 2026:अभ्यर्थियों के लिए विशेष मेडिकल और सुरक्षा व्यवस्था
उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री ने निर्देश दिया कि पिछले वर्ष की तरह इस बार भी सभी व्यवस्थाएं शत प्रतिशत गुणवत्ता और समयबद्धता के साथ पूरी की जाएं। भर्ती स्थल पर मेडिकल टीम, एंबुलेंस, चिकित्सकों की तैनाती, स्ट्रेचर और कूलिंग रूम की व्यवस्था रहेगी, ताकि दौड़ या अन्य शारीरिक गतिविधियों के दौरान किसी अभ्यर्थी की तबीयत बिगड़ने पर तत्काल उपचार उपलब्ध कराया जा सके।
Agniveer Rally 2026:बारिश को देखते हुए शेल्टर और प्रतीक्षा स्थल की व्यवस्था
मानसून के मौसम को ध्यान में रखते हुए प्रशासन ने भर्ती स्थल पर वाटरप्रूफ जर्मन शेल्टर, पर्याप्त रेस्ट एरिया, बैरिकेडिंग, आवश्यक स्थानों पर कार्पेट, बैठने की व्यवस्था और सुरक्षित प्रतीक्षा स्थल तैयार करने के निर्देश दिए हैं। बैठक में सदर एसडीओ कुमार रजत, सहायक समाहर्ता आस्था शरण, एडीएम लॉ एंड ऑर्डर, जिला परिवहन पदाधिकारी, जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला शिक्षा अधीक्षक, जिला खेल पदाधिकारी, सदर डीएसपी, ट्रैफिक डीएसपी सहित कई विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
Highlights


















