खेलगांव में 22 अगस्त से होगी अग्निवीर भर्ती रैली, तैयारी को लेकर बैठक, युवाओं से दलालों से दूर रहने की अपील

रांची: खेलगांव में 22 अगस्त से 4 सितंबर तक सेना की अग्निवीर भर्ती रैली आयोजित होगी। इसे लेकर सोमवार को उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी मंजूनाथ भजन्त्री की अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार में तैयारी बैठक हुई। बैठक में आयोजन स्थल की सुरक्षा, ट्रैफिक और मेडिकल व्यवस्था पर विशेष चर्चा की गई।

कर्नल विकास भोला ने उपायुक्त के समक्ष कहा कि इस रैली का मुख्य उद्देश्य रांची जिला के अधिक से अधिक युवाओं को सेना में शामिल करना है। उन्होंने प्रशासन से आग्रह किया कि भर्ती स्थल और उसके आसपास सुरक्षा व्यवस्था, बैरिकेडिंग, विश्राम स्थल की निगरानी और एम्बुलेंस सहित मेडिकल टीम की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए।

भर्ती के लिए जरूरी दस्तावेज

  • एडमिट कार्ड

  • ऑनलाइन जारी कैरेक्टर सर्टिफिकेट

  • आवासीय प्रमाण पत्र

  • जाति प्रमाण पत्र

  • शैक्षणिक प्रमाणपत्रों की मूल कॉपी

  • एंड्रॉयड फोन

उपायुक्त ने आश्वस्त किया कि जिला प्रशासन की ओर से हर संभव सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। बैठक में अपर समाहर्ता रामनारायण सिंह, एसडीओ उत्कर्ष कुमार, पुलिस अधीक्षक नगर अजीत कुमार, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण प्रवीण पुष्कर समेत कई अधिकारी मौजूद थे।

इन ट्रेडों में होगी भर्ती

  • अग्निवीर सामान्य ड्यूटी

  • अग्निवीर तकनीकी

  • अग्निवीर क्लर्क-स्टोर कीपर तकनीकी

  • अग्निवीर ट्रेड्समैन (10वीं पास)

  • अग्निवीर ट्रेड्समैन (8वीं पास)

अभ्यर्थियों को दी गई अहम सलाह

रांची रिक्रूटमेंट डायरेक्टर कर्नल विकास भोला ने अभ्यर्थियों से दलालों से दूर रहने की अपील की। उन्होंने कहा कि सेना भर्ती रैली में पूरी तरह से पारदर्शिता बरती जाती है और इसमें किसी भी प्रकार की पैरवी नहीं चलती। योग्य और सक्षम उम्मीदवारों को बहाली से कोई नहीं रोक सकता। पुलिस भी लगातार दलालों पर नजर रख रही है और यदि कोई दलाल संपर्क करता है तो तुरंत शिकायत करने की सलाह दी गई है।

 

Bihar SEBI Financial Literacy Campaign: बिहार में निवेशकों को ठगी से...

Bihar SEBI Financial Literacy Campaign, पटना: बिहार में लोगों को सुरक्षित निवेश के प्रति जागरूक करने और साइबर वित्तीय धोखाधड़ी से बचाने के लिए...

Daltonganj Jaipur Weekly Train: डालटनगंज से जयपुर के लिए शुरू होगी...

Daltonganj Jaipur Weekly Train, पलामू: झारखंड के पलामू और गढ़वा जिले के यात्रियों के लिए रेल कनेक्टिविटी के लिहाज से बड़ी खबर है। संतरागाछी–खातीपुरा...

Chhotu Singh Detention Controversy: छोटू सिंह की हिरासत पर जन सुराज...

Chhotu Singh Detention Controversy: जेडीयू के पूर्व नेता छोटू सिंह की हिरासत को लेकर बिहार की राजनीति गरमा गई है। जन सुराज पार्टी ने...