सुगौली पुलिस की बड़ी कार्रवाई, देशी कट्टा के साथ 2 युवक गिरफ्तार, आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज

मोतिहारी : पूर्वी चंपारण जिले के सुगौली में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। गुप्त सूचना के आधार पर बेलईठ गांव में छापेमारी कर पुलिस ने एक देशी कट्टा के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया है। दोनों के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। मामला सुगौली थाना क्षेत्र के बेलईठ गांव का है, जहां थानाध्यक्ष अनीश कुमार सिंह को सूचना मिली कि दो युवक हथियार के साथ मौजूद हैं।

सूचना के सत्यापन के लिए पहुंची पुलिस टीम को देखकर दोनों युवक भागने लगे, जवानों ने पीछा कर उन्हें दबोच लिया

सूचना के सत्यापन के लिए पहुंची पुलिस टीम को देखकर दोनों युवक भागने लगे, लेकिन जवानों ने पीछा कर उन्हें दबोच लिया। गिरफ्तार युवकों की पहचान नौवाडीह वार्ड संख्या-3 निवासी 19 वर्षीय रोहित कुमार और 20 वर्षीय सूरज कुमार के रूप में हुई है। तलाशी के दौरान रोहित कुमार की कमर से एक देशी कट्टा बरामद किया गया।

Motihari Police 1 5 22Scope News

सदर DSP दिलीप कुमार सिंह ने सुगौली थाना पहुंचकर मामले की जानकारी दी

पुलिस पूछताछ में रोहित ने बताया कि वह अपने साथी के साथ कट्टा दिखाकर अवैध गतिविधियों को अंजाम देता था। पुलिस ने हथियार जब्त कर दोनों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है। बुधवार को सदर डीएसपी दिलीप कुमार सिंह ने सुगौली थाना पहुंचकर मामले की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि दोनों के विरुद्ध आर्म्स एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Motihari Police 2 4 22Scope News

यह भी पढ़े : मोतिहारी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, वाहन चोर व शराब तस्कर गिरोह का भंडाफोड़, 4 गिरफ्तार

सोहराब आलम की रिपोर्ट

Dhanbad Vikas Mahadharna: बारिश भी नहीं रोक सकी धनबाद की आवाज,...

Dhanbad Vikas Mahadharna: कोयले से समृद्ध इस इलाके के सर्वांगीण विकास की मांग को लेकर बुधवार को 'धनबाद विकास मंच' के बैनर तले रणधीर वर्मा...

Bhagalpur Snake Bite News: टीवी देखते-देखते सो गई बच्ची, सुबह हाथ...

Bhagalpur Snake Bite News: बांका ज़िले के शंभुगंज थाना क्षेत्र के छतर गाँव से एक दुखद घटना सामने आई है। यहाँ 14 साल की आदित्य...

मुख्यमंत्री ने पटना के 3 गंगा घाटों के सौंदर्यीकरण व विकास...

पटना : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने आज पटना के भद्र घाट, महावीर घाट एवं नौजर घाट के सौंदर्यीकरण एवं विकास परियोजनाओं का शिलापट्ट अनावरण...