सिवान : बिहार विधानसभा में पांच दिन का मॉनसून सत्र चल रहा है। सिवान जिले के बड़हरिया विधानसभा क्षेत्र की जर्जर सड़कें, बदहाल स्कूल और आम जनता की समस्याएं अब बिहार विधानसभा तक पहुंच गई हैं। बड़हरिया के जदयू विधायक इंद्रदेव सिंह पटेल ने विधानसभा के सदन में अपने क्षेत्र की समस्याओं को प्रमुखता से उठाते हुए सरकार का ध्यान आकर्षित किया।
क्षेत्र के कई स्कूलों तक जाने वाली सड़कें बेहद जर्जर हैं – JDU MLA इंद्रदेव सिंह पटेल
विधायक इंद्रदेव सिंह पटेल ने कहा कि क्षेत्र के कई स्कूलों तक जाने वाली सड़कें बेहद जर्जर हैं। बारिश होने पर सड़कों पर जलजमाव की स्थिति बन जाती है, जिससे स्कूली बच्चों को आने-जाने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। उन्होंने सदन में मांग की कि बच्चों की शिक्षा और सुरक्षा को देखते हुए इन सड़कों का शीघ्र निर्माण कराया जाए। इसके साथ ही विधायक ने रसोई गैस सिलेंडर से जुड़ी समस्याओं को भी सदन में उठाया और आम लोगों को हो रही परेशानियों पर सरकार से समाधान की मांग की।

JDU MLA ने कहा- वर्षों से क्षेत्र की सड़कें व कई स्कूल बदहाल स्थिति में हैं, इस मुद्दे को पहले कभी इतनी मजबूती से विधानसभा में नहीं उठाया गया
स्थानीय लोगों का कहना है कि वर्षों से क्षेत्र की सड़कें और कई स्कूल बदहाल स्थिति में हैं, लेकिन इस मुद्दे को पहले कभी इतनी मजबूती से विधानसभा में नहीं उठाया गया। वहीं विधायक इंद्रदेव सिंह पटेल ने सदन में अपने क्षेत्र की आवाज बनकर विकास कार्यों को गति देने की मांग की है। अब देखना होगा कि सरकार इन मांगों पर कितना जल्द निर्णय लेती है और बड़हरिया विधानसभा क्षेत्र की जनता को कब तक इन समस्याओं से राहत मिलती है।

यह भी पढ़े : बिहार विधानसभा Live : ‘बिहार ईज ऑफ डूइंग बिजनेस विधेयक-2026’ पारित
रवि कुमार गुप्ता की रिपोर्ट
Highlights


















